फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Munger is notorious for guns, now seven month old girl died after being shot in the head

हथियार से खेलता Bihar : 12 साल की मौसी की गोद में खेल रही थी 7 माह की बच्ची, गोली सिर के आर-पार हुई

Mon, 27 Mar 2023 09:28 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 27 Mar 2023 09:28 AM IST
सार

मुंगेर में घर के आंगन में खेल रही 7 माह की बच्ची के सिर में अचानक गोली लग गई। आननफानन में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार टीकारामपुर बुद्धन मर्रे टोला की है।

विज्ञापन
Bihar : Munger is notorious for guns, now seven month old girl died after being shot in the head
12 साल की मौसी की गोद में खेल रही थी 7 माह की बच्ची को लगी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में घर के आंगन में खेल रही 7 माह की बच्ची के सिर में अचानक गोली लग गई। आननफानन में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार टीकारामपुर बुद्धन मर्रे टोला की है।

विज्ञापन


क्या है मामला
घटना के संबंध में निशु के चाचा वीर कुंवर यादव का कहना है कि निशु उनके छोटे भाई खजांची यादव की बेटी है। उन्होंने आगे बताया कि निशु को उसकी 12 वर्षीय मौसी जुली कुमारी आंगन में खेला रही थी। तभी अचानक गोली चली जो निशु के सिर में लगते हुए बाहर निकल गई। गोली चलते ही परिजन दौड़ कर वहां पहुंचे तो देखा कि निशु को गोली लगी है जो खून से लथपथ है। आननफानन में खून से लथपथ निशु को लेकर वे लोग खगड़िया अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया। एम्बुलेंस से पटना जाने के क्रम में रास्ते में ही निशु की मौत हो गई।
विज्ञापन


घर में रखा था हथियार
वहीं कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि दियारा के किसान अपनी फसल की रखवारी करने, अपने खेत को बचाने के लिए या अपनी सुरक्षा के लिए घर में हथियार रखते हैं। इसी तरह उसके घर में भी लोडेड हथियार रखा था जिससे वह बच्ची खेल रही थी। इसी बीच गलती से अचानक गोली चल गई जिससे निशु की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
घटना के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष दलजीत झा का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। उनका कहना है कि यहां के किसान घर में हथियार रखते हैं जिसे लेकर ये लोग खेत पर जाते हैं। खेत पर से लौटने के बाद हथियार यूं ही रखा होगा। खेलने के क्रम में बच्ची के हाथ पिस्टल लग गया और गोली चल गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि घर में अभी कोई पुरुष नहीं है, बाकी घर की औरतें कुछ भी बताने से परहेज कर रही हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed