फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar MLC elections: RJD won two seats from the BJP; here are the final results for the eight seats.

बिहार एमएलसी चुनाव: राजद ने भाजपा से दो सीटें छीन लीं; विधान परिषद की आठ सीटों का अंतिम परिणाम यह रहा

Thu, 29 Oct 2026 05:31 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 29 Oct 2026 05:31 PM IST
सार

Bihar MLC Election Result : बिहार विधान परिषद की आठ सीटों में से तीन सीटें ही एनडीए के पास रहीं। राष्ट्रीय जनता दल ने सीधे-सीधे उसके दो MLC को पैदल कर दिया। पटना शिक्षक के बाद अब दरभंगा स्नातक सीट पर भी राजद का कब्जा है। जानें, पूरा विवरण।

विज्ञापन
Bihar MLC elections: RJD won two seats from the BJP; here are the final results for the eight seats.
बिहार विधान परिषद चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधान परिषद् चुनाव की आठ सीटों के लिए हुए मतदान के बाद 27 अक्टूबर को गणना शुरू हुई तो 29 अक्टूबर को अब जाकर खत्म हुई। सात सीटों का परिणाम कल तक सामने आ गया था, लेकिन आठवीं सीट का परिणाम अटक गया था। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने चार सीटों पर जीत का एलान कर पोस्टर तक छपवा लिए। अखबार और मीडिया एजेंसियां भी झांसे में आ गईं। लेकिन, मतगणना चलती रही। और, अंतत: दरभंगा स्नातक सीट का परिणाम राष्ट्रीय जनता दल के पक्ष में चला गया। यहां से भाजपा के सर्वेश कुमार की हार हो गई। किसके पास कौन-सी सीट पहले थी और अब वहां कौन MLC है, जानिए। साथ ही यह भी कि इन आठ सीटों पर चुनाव में राजद ने कैसे भाजपा को करारी चोट दी है।
विज्ञापन

 
निर्वाचन क्षेत्र पहले के विधान पार्षद 2026 के विजेता
पटना शिक्षक नवल किशोर यादव (भाजपा) डॉ. संजीव कुमार सिंह (राजद)
पटना स्नातक नीरज कुमार (जदयू) नीरज कुमार (जदयू)
दरभंगा शिक्षक डॉ. मदन मोहन झा (कांग्रेस) डॉ. सुरेश प्रसाद राय (जन सुराज)
दरभंगा स्नातक सर्वेश कुमार (भाजपा) अनिल कुमार झा (राजद)
तिरहुत शिक्षक संजय कुमार सिंह (भाकपा) नरेंद्र प्रसाद सिंह (भाजपा)
तिरहुत स्नातक वंशीधर ब्रजवासी (निर्दलीय) वंशीधर ब्रजवासी (निर्दलीय)
कोसी स्नातक डॉ. एनके यादव (भाजपा) डॉ. एनके यादव (भाजपा)
सारण शिक्षक अफाक अहमद (निर्दलीय/बाद में जन सुराज से जुड़े) डॉ. राहुल राज (निर्दलीय)

पटना शिक्षक निर्वाचन: नवल किशोर यादव का तीन दशक पुराना दबदबा खत्म
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का परिणाम भाजपा के लिए सबसे बड़े झटकों में से एक रहा। राजद के डॉ. संजीव कुमार सिंह ने भाजपा के नवल किशोर यादव को 1,057 मतों से हराया। नवल किशोर यादव इस सीट से पांच बार विधान पार्षद रह चुके थे। उनकी हार के साथ पटना शिक्षक सीट पर भाजपा का करीब तीन दशक का वर्चस्व समाप्त हो गया।
विज्ञापन


पटना स्नातक: नीरज कुमार ने लगातार चौथी बार बचाई सीट
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जदयू के नीरज कुमार ने अपना कब्जा बरकरार रखा। उन्होंने राजद के दिलीप पटेल को पराजित किया और लगातार चौथी बार इस सीट से विधान पार्षद चुने गए। चुनाव के दौरान उन्हें अपनी पार्टी के विधायक अनंत सिंह के विरोध का सामना करना पड़ा। अनंत सिंह ने जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह को अपना समर्थन दिया था। उनके लिए चुनाव प्रचार भी कर रहे थे। लेकिन, नीरज कुमार ने चुनाव में जीत हासिल की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरभंगा शिक्षक निर्वाचन: कांग्रेस के मदन मोहन झा हारे, जन सुराज की पहली जीत
दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने कांग्रेस के निवर्तमान विधान पार्षद डॉ. मदन मोहन झा को 324 मतों से हराया। यह मुकाबला बेहद करीबी रहा। इस जीत के साथ जन सुराज ने बिहार विधान परिषद में अपना खाता खोला।

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन: भाकपा की सीट भाजपा के खाते में
तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी भूषण कुमार झा को 594 मतों से हराया। इस सीट पर पहले भाकपा के संजय कुमार सिंह विधान पार्षद थे। उनकी हार के साथ वाम दल को झटका लगा, जबकि भाजपा ने शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत की।

तिरहुत स्नातक: वंशीधर ब्रजवासी ने फिर दर्ज की जीत
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी वंशीधर ब्रजवासी ने अपनी सीट बरकरार रखी। उन्होंने जदयू के अभिषेक झा को 9,147 मतों से पराजित किया। ब्रजवासी को 31,832 मत मिले, जबकि अभिषेक झा को 22,685 मत प्राप्त हुए।

कोसी स्नातक: एनके यादव ने लगाई जीत की हैट्रिक
कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के डॉ. एनके यादव ने जीत की हैट्रिक लगाई। उन्होंने राजद के नीतेश यादव को 10,026 मतों से हराया। आठ सीटों के चुनाव में यह सबसे बड़े जीत-अंतर में से एक रहा।


सारण शिक्षक: भाजपा के बागी राहुल राज ने मारी बाजी
सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले डॉ. राहुल राज ने जीत दर्ज की। उन्होंने जदयू के आनंद पुष्कर को 1,815 मतों से हराया। राहुल राज को 4,965 मत मिले, जबकि आनंद पुष्कर को 3,150 मत प्राप्त हुए। निवर्तमान विधान पार्षद अफाक अहमद (जनसुराज) इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed