फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Mastermind among 5 arrested in Saran hooch tragedy case

Bihar Hooch Tragedy: सारण जहरीली शराब कांड मामले में मुख्य आरोपी समेत पांच लोग गिरफ्तार, एक वाहन जब्त

Sat, 24 Dec 2022 01:47 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, पटना/सारण।
पीटीआई, पटना/सारण। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 24 Dec 2022 01:47 AM IST
सार

सारण के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी अपने साथियों की मदद से होम्योपैथी दवा और चीनी मिलाकर नकली शराब बनाता था। वे सारण जिले के कई इलाकों में अपने विक्रेताओं या सहयोगियों के माध्यम से अवैध शराब की आपूर्ति करते थे।

विज्ञापन
Bihar Mastermind among 5 arrested in Saran hooch tragedy case
शराब और धंधेबाजों के ठिकानों पर पुलिस की दबिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सारण जहरीली शराब कांड के सिलसिले में मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। सारण के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि राज्य पुलिस द्वारा गठित एक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने एक होम्योपैथी कंपाउंडर को पकड़ा, जो जहरीली शराब कांड का कथित तौर पर मास्टरमाइंड था। इस जहरीली शराब कांड में 38 लोगों की जान चली गई थी।

विज्ञापन


पहले नौ लोगों को किया गया था गिरफ्तार
एसपी कुमार ने कहा कि पुलिस ने एक वाहन जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल उत्तर प्रदेश से रसायन लाने और सारण में मसरख एवं उसके आसपास शराब की आपूर्ति करने के लिए किया जाता था। नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों की खाली बोतलें भी बरामद की गईं।एसआईटी ने इस मामले में पहले नौ लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


गिरफ्तार लोगों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया आरोप
उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला कि मास्टरमाइंड (मुख्य आरोपी) अपने साथियों की मदद से होम्योपैथी दवा और चीनी मिलाकर नकली शराब बनाता था। वे (आरोपी) सारण जिले के कई इलाकों में अपने विक्रेताओं या सहयोगियों के माध्यम से अवैध शराब की आपूर्ति करते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार लोगों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वे सारण जिले में होम्योपैथी दवाओं से बनी नकली शराब की आपूर्ति करते थे और आरोपियों में से एक ने भी इसी शराब का सेवन किया था, लेकिन इलाज के बाद वह बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजीपी ने कहा- पुलिस थाने में रखी स्पिरिट शराब कांड के लिए जिम्मेदार नहीं
एसपी ने कहा कि पुलिस ने सारण के दोएला इलाके से बड़ी संख्या में नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायनों की खाली बोतलें बरामद की गई हैं। जांच जारी है। इस बीच, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने पटना में पत्रकारों से बात करते हुए इस आरोप का खंडन किया कि सारण जिले के एक पुलिस थाने में रखी ‘स्पिरिट’ जहरीली शराब कांड के लिए जिम्मेदार थी।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि सारण के एक पुलिस स्टेशन के अंदर रखी गई किसी भी स्पिरिट का इस्तेमाल नकली शराब बनाने के लिए नहीं किया गया था। यह संदेह है कि शराब के निर्माण में कुछ अन्य रसायनों का इस्तेमाल किया गया होगा। हम सभी मृतकों की विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि इससे पता चलेगा कि नकली शराब बनाने में किस तरह के रसायन का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने दीजिए तभी हम किसी खास चीज पर टिप्पणी कर पाएंगे। गंगवार ने कहा कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सारण के मशरख पुलिस थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) और अन्य अधिकारियों के खिलाफ पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। गौरतलब है कि 2016 में बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed