{"_id":"6711fd53b4c0753dcc07b6a7","slug":"bihar-married-woman-murdered-in-purnia-maternal-family-said-in-laws-strangulated-her-to-death-for-dowry-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पूर्णिया में विवाहिता की हत्या, मायके वाले बोले- दहेज के लिए ससुराल वालों ने गला दबाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पूर्णिया में विवाहिता की हत्या, मायके वाले बोले- दहेज के लिए ससुराल वालों ने गला दबाकर मार डाला
Fri, 18 Oct 2024 11:46 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 18 Oct 2024 11:46 AM IST
सार
मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन ने बताया कि महिला के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया में गला दबाकर विवाहिता की हत्या कर दी गई। परिजन ने पैसे की मांग को लेकर ससुराल वालों पर गला दबाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई हैं। घटना गुरुवार देर शाम मरंगा थाना क्षेत्र के मरंगा वार्ड नंबर 08 की है। मृत महिला की पहचान हरदा कवैया निवासी विशनदेव यादव के 26 वर्षीय पत्नी नीलम देवी के रूप की गई हैं।
विज्ञापन
दो महीने पहले तीन लाख रुपये दिए गए थे
मृतिका के भाई राज कुमार ने बताया कि नीलम की शादी 2018 में मरंगा वार्ड नंबर 8 निवासी देवानंद यादव के पुत्र सोनू यादव से हुई थी। दहेज के एवज में छह लाख नकद सहित एक बुलेट दिया था। शादी के कुछ दिन बाद तक सब कुछ ठीक ठाक रहा, उसके बाद लगातार पैसे की डिमांड करने लगे। दो महीने पहले तीन लाख रुपये दिए गए थे, लेकिन फिर भी प्रताड़ना जारी रही। गुरुवार सुबह विदाई को लेकर फोन किए। लेकिन, विदाई देने से मना करने लगा। दोपहर में चार बजे करीब जब फिर से विदाई को लेकर कॉल किया तो नीलम का मोबाइल ऑफ था।
विज्ञापन
सास, ननद और पति ने मिलकर गला दबाकर हत्या
परिजनों ने कहा मृतिका के सास, ननद और पति ने मिलकर गला दबाकर हत्या की है। घटना की सूचना पर मरंगा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई हैं। मामले को लेकर मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन ने बताया कि महिला के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। परिजनों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी पति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन