फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Major robbery plot foiled in Samastipur five notorious individuals news in hindi

बिहार: समस्तीपुर में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, नक्सली वारदात के आरोपी समेत पांच कुख्यात गिरफ्तार, चार फरार

Sun, 25 Oct 2026 04:34 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 Oct 2026 04:34 PM IST
सार

समस्तीपुर में पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त छापेमारी कर डकैती की साजिश नाकाम कर दी। नक्सली वारदात और हत्या के मामले के आरोपी दीपक कुमार उर्फ डॉक्टर समेत पांच बदमाश गिरफ्तार हुए, जबकि चार फरार हो गए। हथियार बरामद किए गए।

विज्ञापन
Bihar: Major robbery plot foiled in Samastipur five notorious individuals news in hindi
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर पुलिस और राज्य एसटीएफ की संयुक्त टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में समस्तीपुर मंडल कारा के पीछे छापेमारी कर डकैती की साजिश नाकाम कर दी। टीम ने मौके से पांच कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया, जबकि चार बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, गिरोह ताजपुर और वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मास्टरमाइंड और नक्सली वारदात में शामिल रहा हसनपुर थाना क्षेत्र के भटवन गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ डॉक्टर भी शामिल है।

विज्ञापन


गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी
सदर डीएसपी सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि समस्तीपुर मंडल कारा के पीछे कुछ हथियारबंद अपराधी जुटे हैं। वे ताजपुर और वैशाली जिले के पातेपुर क्षेत्र में डकैती की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने चिह्नित स्थान पर छापेमारी की।

विज्ञापन

पुलिस टीम को देखते ही वहां मौजूद अपराधी भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि चार बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने फरार आरोपियों की पहचान कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सली वारदात और हत्या के मामले में रहा है आरोपी
सदर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हसनपुर थाना क्षेत्र के भटवन गांव निवासी दीपक कुमार उर्फ डॉक्टर एक खतरनाक और पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ वैशाली जिले के पातेपुर थाने में नक्सली वारदात से जुड़ा गंभीर मामला दर्ज है।

पढे़ं: पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, अंजनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी के पैर में मारी गोली

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2018 में दीपक ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति का अपहरण किया था और उससे लेवी की मांग की थी। लेवी की रकम नहीं देने पर बदमाशों ने उस व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस मामले में दीपक मुख्य आरोपी रहा है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दीपक करीब सात साल तक जेल में रहने के बाद हाल ही में रिहा हुआ था। जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से अपने आपराधिक गिरोह को सक्रिय किया और डकैती की नई साजिश रचने में जुट गया।



गिरफ्तार अपराधियों की पहचान
गिरफ्तार किए गए अन्य चार आरोपियों की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया गांव निवासी रामदयालु सिंह के बेटे चंदन कुमार उर्फ दीपक, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर वार्ड संख्या-2 निवासी मोहम्मद ईसाक के बेटे मोहम्मद रहमतुल्ला उर्फ साहेब, वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के हसनपुर ओस्ती गांव निवासी मोहम्मद कलीम शाह के बेटे मोहम्मद तालिब और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दूधपुरा वार्ड संख्या-4 निवासी चंद्र प्रकाश पाल के बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी आरोपी कुख्यात और पेशेवर अपराधी हैं। इनके खिलाफ समस्तीपुर और वैशाली जिले के विभिन्न थानों में पहले से आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस का मानना है कि समय रहते इन बदमाशों की गिरफ्तारी होने से ताजपुर और वैशाली जिले के पातेपुर क्षेत्र में डकैती की संभावित वारदात टल गई। फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed