फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Mahashivratri 2023: Stampede in Baba Brahmeshwar Dham of Buxar, 12 injured, 4 serious

Bihar Mahashivratri 2023 : बक्सर के बाबा ब्रह्मेश्वर धाम में जलाभिषेक की होड़ में भगदड़, 12 घायल, 4 गंभीर

Sat, 18 Feb 2023 08:22 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sat, 18 Feb 2023 08:22 PM IST
सार

 Baba Brahmeshwar Dham : बक्सर के बाबा ब्रह्मेश्वर धाम में अचानक भगदड़ मच गई। इसमें 12 लोग घायल हो गए। वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर है। चारों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। दरअसल, महाशिवरात्रि को लेकर विश्व प्रसिद्ध बाबा ब्रह्मेश्वर धाम मंदिर में मध्य रात्रि 2 बजे से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई थी। 

विज्ञापन
Bihar Mahashivratri 2023: Stampede in Baba Brahmeshwar Dham of Buxar, 12 injured, 4 serious
बक्सर के मंदिर में भगदड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर के बाबा ब्रह्मेश्वर धाम में अचानक भगदड़ मच गई। इसमें 12 लोग घायल हो गए। वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर है। चारों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। दरअसल, महाशिवरात्रि को लेकर विश्व प्रसिद्ध बाबा ब्रह्मेश्वर धाम मंदिर में मध्य रात्रि 2 बजे से ही भक्तों की लंबी कतार लग गई थी। दोहपर में पहले जल चढ़ाने की होड़ में भक्त बिना कतार में लगे ही गर्भ गृह में घुसने लगे। इसी दौरान अफरातफरी मच गई। मंदिर प्रशासन ने कमान संभाली और भक्तों को गेट के पास रोकने और उनपर लाठीचार्ज कर दिया। इसी दौरान लोग इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन


भगदड़ मचने के कारण महिला समेत 12 लोग घायल हो गए। इनमें से दो महिलाएं घायल का सिर फूट गया है। इन्हें मंदिर प्रशासन द्वारा स्थानीय स्तर पर तैनात मेडिकल की टीम के पास पहुंचाने के बाद पीएचसी रघुनाथपुर भर्ती करवाया गया। इसमें से 4 लोगों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
विज्ञापन


प्रशासन की सुस्ती के कारण
घायलों का कहना है कि हमलोग बाबा ब्रह्मेश्वर धाम में जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। मुख्य गेट के पास अचानक भगदड़ मच गई। इसमें हमलोग घायल हो गए। वहीं मंदिर प्रबंधन समिति ने कहा कि हादसा बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। प्रशासन की सुस्ती के कारण दोपहर बाद अफरातफरी मच गई। इधर,  डुमराव एसडीएम कुमार पंकज ने बताया कि तमाम व्यवस्थाएं की गई थीं। आभूषण एवं मोबाइल लेकर जाने के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। मुख्य गेट के पास कुछ अव्यवस्था कायम हो गई। इसमें कुछ लोग जख्मी हुए। स्वास्थ्य विभाग की चार टीम इलाज कर छोड़ने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मनोकामना महादेव के रूप में प्रसिद्ध
मान्यता है कि ब्रह्मेश्वर नाथ के दरबार में जो भी आता है, उसकी मनोकामना पूरी करते हैं। इन्हें मनोकामना महादेव भी कहा जाता है। यहां जलाभिषेक का महत्व सालों भर है लेकिन सावन और महाशिवरात्रि में कांवड़ियों का जलाभिषेक का विशेष महत्व है। यही कारण है कि सावन महीने में और महाशिवरात्रि पर बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ  का दर्शन करने लाखों की संख्या में लोग पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed