{"_id":"684edc660bc0cdfee70b2278","slug":"bihar-madhubani-bjp-party-ashok-kumar-yadav-s-son-missing-after-returning-from-delhi-darbhanga-bihar-police-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : दिल्ली से लौटते ही भाजपा सांसद का पुत्र हुआ लापता, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : दिल्ली से लौटते ही भाजपा सांसद का पुत्र हुआ लापता, तलाश में जुटी पुलिस
Sun, 15 Jun 2025 08:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 15 Jun 2025 08:14 PM IST
सार
Bihar : बिहार में भाजपा नेता के पुत्र के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने थाना में उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। उनका कहना है कि वह अभी दो दिन पहले ही दिल्ली से लौटा था।
विज्ञापन
मधुबनी सांसद अशोक कुमार यादव और उनका लापता पुत्र विभूति कुमार यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधुबनी से भाजपा सांसद अशोक कुमार यादव के पुत्र विभूति कुमार यादव दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित आवास से गायब हो गए है। इसको लेकर परिजन के द्वारा लहेरियासराय थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही लहेरियासराय थाना की पुलिस सांसद के पुत्र की तलाशी में जुट गई है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : पटना एसएसपी सहित 18 आईपीएस का हुआ ट्रांसफर, कार्तिकेय शर्मा को मिली पटना की जिम्मेदारी
विज्ञापन
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि रविवार की दोपहर विभूति यादव बंगाली टोला आवास से बाजार के लिए निकले थे। देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटे। तब घर के सदस्य उनके मोबाइल पर कॉल करने लगे, मोबाइल रिसीव नहीं हो सका। लिहाजा परिजनों की चिंता बढ़ने लगी। फिर उनकी खोजबीन शुरू हो गई, विभूति यादव का कहीं कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : तेजस्वी यादव ने सरकार पर किया हमला, कहा- सरकार पारदर्शी है, तो करे जमाई आयोग का गठन
थकहार कर परिजन लहेरियासराय थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराते हुए विभूति यादव को खोजने की गुहार लगाई। मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस भी एक्टिव नजर आ रही है। परिजनों का कहना है कि सांसद अशोक यादव का पुत्र विभूति कुमार यादव दिल्ली में रहकर लॉ की पढ़ाई कर रहा था। वह लॉ के सेकंड समेस्टर का छात्र है। वह दो दिन पहले ही दिल्ली से अपने घर आया था। आज रविवार की दोपहर काले रंग का पेंट और हरे रंग का टीशर्ट पहनकर घर से निकला था। लेकिन शाम तक वापस घर नहीं लौटा है। परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से करते हुए सूचना देने की बात कही है।
पद्मभूषण और पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण के हैं पौत्र विभूति कुमार यादव
विभूति कुमार यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण के पौत्र है। विभूति के पिता अशोक यादव दरभंगा के केवटी विधानसभा से दो बार भाजपा के विधायक भी रह चुके है। इसके बाद वह मधुबनी से दूसरी बार लगातार सांसद चुने गए है। वर्ष 2019 में केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव को पद्मभूषण पुरस्कार ने नवाजा था। इस पूरे मामले पर भाजपा सांसद ने कहा कि जो सोसल मीडिया पर चल रहा वह सही खबर है। मैं अभी काफी परेशान हूँ। कुछ जानकारी मिलने पर साझा करूँगा।