फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: LJP MP Arun Bharti gave suggestion to BPSC, targeted opposition, RJD; BPSC 70th, Normalization

Bihar: चिराग की पार्टी के सांसद ने BPSC को दिया सुझाव, विपक्ष के बारे में कहा- अभ्यर्थियों को भटका रहे विपक्षी

Sat, 07 Dec 2024 04:20 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 07 Dec 2024 04:20 PM IST
सार

सांसद अरुण भारती ने कहा कि विपक्षी राजनीतिक दल अब अप्रासंगिक हो गया है। विपक्ष ने छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध में अपने असामाजिक तत्वों को भेजकर विरोध प्रदर्शन को बदनाम करने की कोशिश की। उन्होंने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की।

विज्ञापन
Bihar: LJP MP Arun Bharti gave suggestion to BPSC, targeted opposition, RJD; BPSC 70th, Normalization
सांसद अरुण भारती (मध्य में) - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बहनोई और जमुई से लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद (आर) अरुण भारती ने बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के शांतिपूर्ण विरोध में अपने असामाजिक तत्वों को भेजकर विरोध को बदनाम करने की कोशिश की। उन्होंने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की। हम इसकी निंदा करते हैं। इस तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं में सीटें कम होती हैं और अभ्यर्थियों की संख्या काफी ज्यादा। ऐसे में इन परीक्षाओं को एक दिन में करवा पाना प्रशासन के लिए काफी चुनौतीपूर्ण है। इसलिए अलग-अलग दिनों में परीक्षा लेनी मिलती है। इसलिए रिजल्ट में अभ्यर्थियों को एक सामान लाभ मिले इसके लिए  नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाती है। 

विज्ञापन


सांसद अरुण भारती ने कहा कि विभिन्न परीक्षा प्रणालियों को बेहतर बनाना सरकार की जिम्मेदारी है। बिहार लोक सेवा आयोग को यह करना चाहिए। परीक्षा की प्रणाली किस की है, इसके बारे में सारी जानकारी। कैसे परिणाम तैयार किया जाएगा? इसकी जानकारी देनी चाहिए। ताकि अभ्यर्थी को हर तरह का अपडेट्स मिलता रहे हैं। 
विज्ञापन


विरोध को बदनाम करने की कोशिश की
सांसद ने कहा कि विपक्षी राजनीतिक दल, जो अब अप्रासंगिक हो गया है। विपक्ष ने छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध में अपने असामाजिक तत्वों को भेजकर विरोध प्रदर्शन को बदनाम करने की कोशिश की। उन्होंने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश की। हम इसकी निंदा करते हैं। विपक्ष के नेता कभी किसी तरह की प्रतियोगी परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं लेकिन भोले-भाले अभ्यर्थियों को भटका रहे हैं। किसी भी पार्टी को युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को राजनीतिक हथियार नहीं बनाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है
वहीं आगामी विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि हमलोग बिहार के हर जिले का दौरा कर रहे हैं। इन जिलों में हम देख रहे कि एनडीए गठबंधन जमीन पर मजबूती से काम कर रहा है। एनडीए इस चुनाव को मजबूती से लड़ने जा रहा है। लोजपा रामविलास भी आगामी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed