फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Liquor ban Nitish Kumar News: Women who filed case against his son   

शराबी बेटे को मां ने दिलवाई सजा: बोली- नीतीश तो बंद किए हैं, लेकिन बेचने वाले बेच रहे हैं और पीने वाले पी रहे हैं

Wed, 22 Dec 2021 09:10 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 22 Dec 2021 09:10 AM IST
सार

बीते सोमवार को 25 वर्षीय आदित्य को अदालत ने शराबबंदी कानून के अंतर्गत पांच वर्ष जेल की सजा सुनाई है। उसने मां को धमकी दी है कि जिस दिन जेल से बाहर आएंगे, सबसे पहले तुमको मार देंगे। 
 

विज्ञापन
Bihar Liquor ban Nitish Kumar News: Women who filed case against his son   
मंगलवार को हरियाणा से बिहार जा रही शराब यूपी पुलिस दनकौर में पकड़ी। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कहते हैं मां और बेटे के बीच रिश्ता बहुत ही प्यारा होता है, लेकिन बिहार के आरा में एक बेटा अपनी ही मां के खून का प्यासा हो गया है। उसने मां रमावती देवी को धमकी दी है कि, जिस दिन वह जेल से बाहर निकलेगा सबसे पहले उसे ही मार डालेगा। दरअसल, कुछ दिन पहले 25 वर्षीय आदित्य राज उर्फ बिट्टू ने शराब पीकर अपनी मां के साथ मारपीट की थी। बेटे की हरकत से तंग आकर मां ने पुलिस में शिकायत कर दी। इसी 20 दिसंबर को शराबबंदी कानून के अंतर्गत आदित्य को पांच साल की जेल की सजा अदालत ने सुनाई है। अपने बेटे से जेल में मिलने पहुंची रमावती देवी को उसने धमकी दी कि सबसे पहले वह उसे ही मार देगा।   

विज्ञापन


जान बचाने के लिए पड़ोसियों के यहां छुपती थी मां
रमावती देवी बताती हैं कि उनके सबसे छोटे बेटे आदित्य को पिछले 10 साल से शराब पीने की आदत है। जब भी वह शराब पीकर आता, घर में मारपीट करता। इससे उसके पिता बिपिन बिहारी की भी मानसिक स्थिति खराब हो चुकी है। वह आगे बताती हैं कि आदित्य उनसे हर दिन शराब पीने के लिए पैसे मांगता। जब पैसे न दो तो मारपीट करता, यहां तक कि कमरे में बंद करके गला भी दबा देता। उसके डर से कई बार वह पड़ोसियों के यहां छुप जातीं, लेकिन जब इसकी खबर आदित्य को लगती तो वह पड़ोसियों से भी मारपीट करने लगता। 
विज्ञापन


खाना तक छीनकर फेंक देता 
रमावती बताती हैं कि वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ घर की छत पर शराब पीता। शराब पीने के बाद घर में ही बोतलें रख देता, जिससे सभी का रहना तक मुश्किल हो चुका है। बताती हैं कि जब भी हम लोग खाना खाने बैठते, वह थाली छीनकर फेंक देता और पैसे मांगता। पैसे न देने पर हर मिनट 1000 रुपये बढ़ा देता। न दो तो सभी के खून का प्यासा हो जाता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी बार गया है जेल 
आदित्य शराब पीने की वजह से तीसरी बार जेल गया है। उसकी मां रमावती बताती हैं कि शराब की लत छुड़वाने के लिए कई जगह संपर्क किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जब वह ज्यादा मारपीट पर अमादा हो जाता तो पुलिस को बुलाना पड़ता। रमावती कहती हैं कि आदित्य दो बार जेल जा चुका है, लेकिन इस बार उसे पांच साल की सजा दिलवाई है। इस उम्मीद में कि उनका बेटा जेल में रहने के बाद सुधर जाएगा। 


शराबबंदी पूर्ण रूप से नहीं है
रमावती कहती हैं बिहार में शराबबंदी है, लेकिन मेरा बेटा तो रोज ही शराब पीकर घर आता था। नीतीश कुमार तो बंद किए हैं, लेकिन बेचने वाले बेच रहे हैं और पीने वाले पी रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed