फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Lalu Yadav rally in Nalanda, claimed to make Tejashwi Yadav the Chief Minister: RJD CM Nitish Kumar

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार के गढ़ में घुसकर लालू यादव ने किया एलान- तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे

Wed, 05 Feb 2025 03:18 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 05 Feb 2025 03:18 PM IST
सार

नालंदा के इस्लामपुर विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्ण बल्लभ प्रसाद की 24वीं पुण्यतिथि पर पहुंचे लालू प्रसाद ने कहा कि मैं आप लोगों ने अपील करता हूं कि आपलोग इस देश की रक्षा के लिए हम सब एक साथ खड़ा रहे। हम सरकार बनाएंगे।

विज्ञापन
Bihar: Lalu Yadav rally in Nalanda, claimed to make Tejashwi Yadav the Chief Minister: RJD CM Nitish Kumar
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव की तैयारी सभी राजनीतिक दल जुट गए हैं। राष्ट्रीय जनता दल भी इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार यात्रा कर रहे। इधर, उनके पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में सभा को संबोधित किया। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के गढ़ में बड़ा एलान करते हुए कहा कि हमलोग हर हाल में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हम लोगों इकट्ठा होकर इस देश में अपनी सरकार बनानी है। आपलोग कहीं किसी के सामने सिर नहीं झुकाना और ना हमने झुकाया है और न आपलोग किसी के सामने झुकना।
विज्ञापन

विज्ञापन

नालंदा के इस्लामपुर विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय कृष्ण बल्लभ प्रसाद की 24वीं पुण्यतिथि पर पहुंचे लालू प्रसाद ने कहा कि मैं आप लोगों ने अपील करता हूं कि आपलोग इस देश की रक्षा के लिए हम सब एक साथ खड़ा रहे। हम सरकार बनाएंगे। तेजस्वी यादव को हर हाल में हम लोग मुख्यमंत्री बनाएंगे। महिलाओं को 2500 रुपया खाते में हम लोग डालेंगे। जैसे झारखंड में डाला है और बिजली फ्री, रोजगार भी मिलेगा, नौकरी भी हम लोग देंगे। हम जो बोलते हैं वह करते हैं। जो कहते हैं वह करना चाहिए। इस्लामपुर विधायक राकेश रोशन बढ़िया काम कर रहे हैं और करते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यह कार्यक्रम इस्लामपुर विधायक राकेश कुमार रोशन के द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित की गई थी। जिसमें राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, भारत सरकार के पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव तथा राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव भी आए थे। इधर, अपने नेता लालू प्रसाद यादव को सुनने और देखने के लिए बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता भी खानकाह हाई स्कूल के मैदान में पहुंचे थे। राजद सुप्रीमो इस मौके पर कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई हम सभी आपस में भाई हैं। स्वर्गीय कृष्ण बल्लभ प्रसाद जी के पुत्र राकेश कुमार रोशन निमंत्रण देने पहुंचे थे। हमने एक क्षण भी इनके निमंत्रण को स्वीकार करने में नहीं लगाया और आज हम कृष्ण बल्लभ प्रसाद जी को माल्यार्पण करने उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed