Bihar News : गोपालगंज में नौ साल के बच्चे का अपहरण; दरवाजा पर खेल रहा था, बाइक पर बैठा कर फरार हो गए अपराधी
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगा है, जिसमें अपहर्ता बच्चा को बाइक पर आगे बैठाकर लेकर जाते हुए दिख रहा है। बच्चे को अगवा करने वाला पीले रंग की फुल शर्ट पहना हुआ है और सिर में हेलमेट लगा हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के मजिरवा कला गांव में गुरुवार की शाम को दरवाजे पर खेल रहे 10 वर्षीय बच्चे को बाइक सवार अपराधी ने अगवा कर लिया। बाइक सवार बदमाश बच्चे को अगवा कर भोरे के तरफ फरार हो गया। अपहृत बच्चा जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के समइल गांव निवासी कुंदन सिंह का पुत्र अनीश कुमार बताया जाता है, जो अपनी मां जीवन ज्योति देवी के साथ मामा के गांव मजिरवा कला में रहकर पढ़ाई करता था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, सूचना पाकर पहुंची फुलवरिया थाने की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और बच्चा की सकुशल बरामदगी का भरोसा परिजनों को दिलाते हुए छानबीन में जुट गयी है।
पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा
पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी हाथ लगा है, जिसमें अपहर्ता बच्चा को बाइक पर आगे बैठाकर लेकर जाते हुए दिख रहा है। बच्चे को अगवा करनेवाला अपहर्ता पीले रंग की फुल शर्ट पहना हुआ है और सिर में हेलमेट लगा हुआ है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से अपहर्ता की तस्वीर को जारी करते हुए लोगों से इसके देखे जाने पर सूचना देने की अपील की है। वहीं इस मामले में फुलवरिया थानाध्यक्ष कैप्टन शाहनवाज तथा अपर थानाध्यक्ष विक्रम कुमार पुलिस बल के साथ बच्चे की बरामदगी के लिए कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी भी कर रहे हैं। हालांकि शुक्रवार की सुबह तक बच्चे के बारे में पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है।
पिता विदेश में नौकरी करते हैं
परिजनों के अनुसार, अगवा बच्चा हथुआ थाना क्षेत्र समइल गांव निवासी कुंदन सिंह का 10 वर्षीय पुत्र अनीश कुमार है। अनीश के पिता विदेश में नौकरी करते हैं। वह अपनी मां के साथ मामा के गांव मजीरवा कला में रहकर पढ़ाई करता था। अगवा छात्र के मामा उपेंद्र सिंह ने बताया कि अनीश की पढ़ाई को लेकर मेरी बहन जीवन ज्योति देवी मजिरवा कला बाजार में जमीन खरीद कर घर बनवाकर पढ़ाई करवा रही थी। वहीं, पुलिस तह तक जानकारी जुटाने में लगी है। फिलहाल इस मामले में एफआइआर दर्ज नहीं की गयी है। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।