फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Jitan Ram Manjhi meets Home Amit Shah, demands to give Bharat Ratna to Mountain Man Dashrath Manjhi

Bihar : पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गृह अमित शाह से की मुलाकात, माउंटेन मैन को भारत रत्न देने की मांग

Thu, 13 Apr 2023 04:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 13 Apr 2023 04:44 PM IST
सार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने माउंटेन मैन दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग की। जीतन राम मांझी ने गृह मंत्री को माउंटेन मैन के बारे में कराया।

विज्ञापन
Bihar: Jitan Ram Manjhi meets Home Amit Shah, demands to give Bharat Ratna to Mountain Man Dashrath Manjhi
जीतन राम मांझी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने माउंटेन मैन दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग की। जीतन राम मांझी ने गृह मंत्री को माउंटेन मैन के बारे में कराया। कहा कि हमलोगों कई वर्षों से माउंटेन मैन दशरथ मांझी को भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं। बाबा दशरथ मांझी ने इतना बडा काम किया है, उन्होंने पहाड़ को काट कर सड़क बना दिया। दुनिया में एक मिशाल पेश की। उन्हें भारत रत्न मिलना चाहिए। उनके चाहने वाले और बिहार की जनता भी चाहती है कि माउंटेन मैन को भारत रत्न मिले। दिल्ली में मीडिया से बातचीत करने हुए मांझी ने कहा कि मैंने प्रण लिया है कि मैं नीतीश कुमार के साथ रहूंगा। CM नीतीश को प्रधानमंत्री बनने के सवाल पर मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण हैं। वह विपक्षी दलों को एकजुट करने का ईमानदार प्रयास कर रहे हैं
विज्ञापन


कई लोग पैदल यात्रा कर दिल्ली पहुंचे थे
इधर, हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्यामसुंदर ने कहा कि जीतन राम मांझी की गृह मंत्री से मुलाकात को किसी प्रकार की राजनीतिक मायने नहीं निकालना चाहिए। क्योंकि वह माउंटेन मैन दशरथ मांझी जी को भारत रत्न दिलाने के लिए गृह मंत्री से मिले। इससे पहले दशरथ मांझी के गांव से कई लोग पैदल यात्रा कर दिल्ली पहुंचे थे। हमारे राष्ट्रीय संरक्षक जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से समय मांगा था। राष्ट्रपति से मुलाकात हुई थी लेकिन प्रधानमंत्री से नहीं हो पाई। यह बताया गया कि यह मामला गृह मंत्रालय से ताल्लुक रखता है तो इसी सिलसिले में आज हमारे संरक्षक जीतन राम मांझी अमित शाह जी से मुलाकात कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों ने कहा- सत्याग्रह के जरिए भारत रत्न की मांग
राष्ट्रीय प्रवक्ता श्यामसुंदर ने कहा दशरथ मांझी के पहाड़ काटकर रास्ता बनाने के महान काम पर फिल्म भी बन चुकी है। 'मांझी द माउंटेन मैन' नाम से बनी इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया। इधर, गया के लोगों का कहना है कि केंद्र सरकार से पर्वत पुरुष को भारत रत्न सम्मान से नवाजे। सरकार अगर हमारी मांग नहीं मानती है तो हमलोग फिर से दिल्ली कूच करेंगे और सत्याग्रह के जरिए भारत रत्न की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed