फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: JDU said- Government will be formed again under the leadership of Nitish Kumar, Subhash Yadav Gaya

Bihar: जदयू ने कहा- फिर बनेगी नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार, सुभाष यादव ने लालू के जंगलराज की खोली पोल

Fri, 14 Feb 2025 05:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 14 Feb 2025 05:11 PM IST
सार

जिला जदयू के मुख्य प्रवक्ता कुमार ने कहा कि पूर्व सांसद सुभाष यादव का बयान बिहारवासियों के बीच जाना चाहिए। क्योंकि उन्होंने बहुत बड़ा खुलासा किया है। लालू यादव के शासन काल में बिहार में जंगलराज था।

विज्ञापन
Bihar: JDU said- Government will be formed again under the leadership of Nitish Kumar, Subhash Yadav Gaya
लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में गहमागहमी का दौर शुरू हो गया है। लालू प्रसाद यादव द्वारा बिहार में किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता में नहीं आने देने की बात कही गई है। लालू प्रसाद यादव के साले सुभाष यादव ने अपने बहनोई और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर अपने कार्यकाल में अपहरण और फिरौती की डील करने का गंभीर आरोप लगाया है। इन दोनों बयानों के बाद बिहार के विभिन्न जिलों में एनडीए घटक दलों के नेताओं का प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है। जदयू जिला कार्यालय में जिला जदयू के मुख्य प्रवक्ता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पूर्व सांसद सुभाष यादव का बयान बिहारवासियों के बीच जाना चाहिए। क्योंकि उन्होंने बहुत बड़ा खुलासा किया है। लालू यादव के शासन काल में बिहार में जंगलराज था। इसका खुलासा लालू प्रसाद यादव के साले सुभाष यादव ने कर दी है। आज तेजस्वी यादव बिहार में कानून व्यवस्था पर लगातार वार करते आ रहे हैं। लेकिन आज उनके ही परिवार ने जंगलराज का खुलासा कर दिया। 2005 से पहले बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त था। वह मुश्किल भरा दौर था। सीधी बात कहे तो वह बिहार के लिए काला दौर था।

विज्ञापन


विज्ञापन


बिहार में चल रहा है कानून का राज
वहीं जिला जदयू मुख्य प्रवक्ता गौरव सिन्हा ने कहा कि 2005 से पहले तो कानून नाम की कोई चीज नहीं थी। इसका खुलासा उनके परिवार के लोग ही कर रहे हैं। 2005 में जब बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनी तब लोगों ने राहत की सांस ली। बिहार में जब नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी, तब जाकर बिहार में कानून का राज स्थापित हुआ। और बिहार में न्याय के साथ विकास कार्यों में तेजी आई। लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 सीटों पर होगी एनडीए की जीत 
वहीं उन्होंने कहा कि जिस तरह महागठबंधन के शासन काल की बातें सामने आने लगी है। अब जनता भी सोचनें लगी है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जिले के दसों सीटों पर एनडीए की जीत तय है। एक बार फिर  नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनेगी।
 

जानिए, क्या कहा था सुभाष यादव ने
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साले सुभाष यादव ने लालू प्रसाद यादव पर काफी गंभीर आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि लालू और राबड़ी देवी के समय बिहार में होने वाले सभी अपहरण में किससे कितनी राशि लेनी है यह सीएम हाउस में लालू जी ही करते थे। उन्होंने कहा कि अपहरण के मामले में सारा डील लालू प्रसाद यादव, शहाबुद्दीन और प्रेमचंद गुप्ता ही करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed