फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : IPS officer Rakesh Dubey Suspension withdrawn bihar police

Bihar : चर्चित IPS अधिकारी राकेश दुबे का निलंबन वापस; बालू माफियाओं से साठगांठ में तीन साल से जांच जारी

Wed, 22 May 2024 09:29 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 22 May 2024 09:29 PM IST
सार

Bihar : भोजपुर के एसपी रहने के दौरान एक आईपीएस अधिकारी पर बालू के अवैध खनन और बालू माफियाओ से साठगांठ रखने के आरोप लगे थे। वह  लगभग पौने तीन वर्षो से निलंबित थे। राज्य सरकार ने अब एक बड़ा निर्णय लेते हुए उन्हें निलंबन मुक्त कर दिया है। 

विज्ञापन
Bihar : IPS officer Rakesh Dubey Suspension withdrawn bihar police
आईपीएस राकेश दुबे। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है, जिसके तहत एक आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार दुबे को निलंबन से मुक्त कर दिया है। अब गृह विभाग से पत्र जारी किया है।

विज्ञापन

आईपीएस अधिकारी राकेश कुमार दुबे उस समय भोजपुर के एसपी थे, जब उनपर उनपर बालू के अवैध खनन और बालू माफियाओ से साठगांठ रखने के आरोप लगे थे। इसी आरोप की वजह से बिहार सरकार ने राकेश कुमार दुबे लगभग पौने तीन वर्षो से निलंबित रखा।
विज्ञापन


कैट में की थी अपील 
बिहार सरकार के द्वारा की गई इस कार्रवाई को लेकर राकेश कुमार कैट में गए थे। कैट में पूरी सुनवाई करने के बाद राकेश कुमार दुबे की निलंबन अवधि को बढ़ाने के गृह विभाग के आदेश को अनुचित माना था। इससे पहले गृह विभाग ने 12 जनवरी 2024 को राकेश कुमार दुबे के निलंबन अवधि की पुनः 180 दिन बढ़ाने का निर्णय लिया था जो 10 जुलाई 2024 को समाप्त हो रहा था, जिसे कैट ने अपने आदेश में रद कर दिया था। फिलहाल कैट के आदेश के बाद निलंबन समीक्षा समिति ने राकेश कुमार दुबे के निलंबन को समाप्त करने का निर्णय लिया है। बिहार सरकार के द्वारा उन्हें यह निर्देश दिया गया है कि राकेश कुमार दुबे अपने खिलाफ चल रहे विभागीय एवं आपराधिक कार्यवाही की जांच में पूर्ण सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed