{"_id":"650446660d3f3367550f91ed","slug":"bihar-in-bettiah-a-young-man-killed-his-own-brother-the-young-man-was-angry-over-not-getting-his-land-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेतिया में एक युवक ने अपने सगे भाई को उतारा मौत के घाट, ममहर का जमीन नहीं मिलने से नाराज था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेतिया में एक युवक ने अपने सगे भाई को उतारा मौत के घाट, ममहर का जमीन नहीं मिलने से नाराज था युवक
Fri, 15 Sep 2023 05:27 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Fri, 15 Sep 2023 05:27 PM IST
सार
बिहार के बेतिया में कलयुग चरम पर है। जहां एक युवक ने अपने सगे भाई को मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ममहर की जमीन नहीं मिलने के कारण कातिल भाई नाराज चल रहा था।
विज्ञापन
एक युवक ने अपने ही सगे भाई की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में सगे भाई ने सगे भाई को मौत के घाट उतार दिया है। घटना जिले के कंगली थाना क्षेत्र के कटिया मठिया गांव की है। वहीं, मृतक व्यक्ति की पहचान मोहम्मद इलियास के पुत्र नदीम अहमद (32) के रूप में की गई है। मृतक गोपालपुर थाना क्षेत्र के छरदवाली गांव निवासी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार ममहर के 10 धुर जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू गोद कर हत्या कर दी है। हत्या का आरोपी भाई सरफराज आलम का जीएमसीएच बेतिया में पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि सरफराज के बाएं हाथ में दो जगह चाकू के जख्म हैं। वो खतरे से बाहर है। उधर, कंगली पुलिस ने मृतक का शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
मृतक के पिता मोहम्मद इलियास ने बताया कि उनकी पत्नी शैरून नेशा ने बड़े बेटे सरफराज के नाम अपने मायके से मिली जमीन में से 10 धुर जमीन की गुरुवार को रजिस्ट्री कर दी है। जमीन की रजिस्ट्री के बाद उसने तीसरे बेटे नदीम को फोन कर मामले कि जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद छरदवाली से नदीम अपने ममहर गया। वहीं, शाम सात बजे सूचना मिली कि बड़े बेटे और नदीम के बीच मारपीट हो रही है। मारपीट में नदीम की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटा में भर्ती कराया गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के बड़े भाई सरफराज के मुताबिक साल 2018 में चारों भाई के बीच पिता ने बंटवारा कर दिया था। सभी को 16-16 धुर हिस्सा मिला था। मां के द्वारा ममहर के 10 धुर जमीन मेरे नाम पर रजिस्ट्री करने पर नाराज होकर नदीम ममहर पहुंचा था। घर में घुसकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने लगा। जब मैं इसका विरोध किया तो चाकू से हमला बोल दिया। जख्मी होकर मैं जमीन पर गिर गया। इसी बीच वह खून देखकर बेहोश हो गए। बेहोशी की हालत में उसकी मौत हो गई।
GMCH से बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर भागे परिजन
मृतक के सगे संबंधियों ने बताया कि नदीम की मौत के बाद उसके परिजन शव का बिना पोस्टमार्टम कराए जीएमसीएच से गाड़ी से लेकर निकल गए। जैसे ही वह शेखधुरवा के पास पहुंचे। ग्रामीण और सगे संबंधियों ने गाड़ी को घेर लिया। जिसकी मनुआपुल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची कंगली पुलिस शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
एसपी डी अमरकेश ने बताया कि मामले में हत्या आरोपी भाई को पुलिस गिरफ्तार कर ली है। पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है, उसे भी हल्की चोट है। अस्पताल नाका थाना प्रभारी श्याम किशोर प्रसाद ने बताया कि मामले में मृतक के परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर संबंधित थाने को कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।