फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Hindi News : Two friends died due to drowning in Saryu river in Saran news hindi bihar police

Bihar News : सरयू नदी में नहाने के दौरान दो दोस्तों की डूबने से हुई मौत, घर का बुझा चिराग

Sun, 01 Sep 2024 08:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 01 Sep 2024 08:41 PM IST
सार

Bihar : रक्षा बंधन में युवक अपने गांव आया था। तब से वह गांव पर ही था। आज अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान दो दोस्त सरयू नदी में डूब गये।

विज्ञापन
Bihar Hindi News : Two friends died due to drowning in Saryu river in Saran news hindi bihar police
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित सरयू नदी में नहाने गए दो युवकों की मौत गहरे पानी में डूबने से हो गई है। घटना मांझी थाना क्षेत्र के फतेहपुर सरैया गांव के समीप की  है। एक साथ दो पड़ोसी लड़कों के डूबने की खबर मिलने पर पूरे गांव में कोहराम मच गया। उसके बाद ग्रामीण नदी की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते नदी के किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि इसकी सूचना मिलते ही रोते- बिलखते पहुंचे परिजनों के चीख- चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। उधर घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाने की पुलिस और राजस्व कर्मचारी मुन्ना कुमार भी कुछ देर में मौके पर पहुंच गए। उसके बाद स्थानीय गोताखोरों व कुछ ग्रामीणों के सहयोग से शव की खोजबीन शुरु कर दी गई। घटना के लगभग ढाई घंटे बाद दोनों युवकों के शवों को बरामद कर लिया गया है। उसके बाद मांझी पुलिस ने दोनों शव को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है।

विज्ञापन


रक्षाबंधन में आया था घर, अब बुझ गया घर का चिराग 
मृतकों में फतेहपुर सरैया गांव निवासी धर्मेंद्र चौधरी का इकलौता पुत्र रोहित कुमार चौधरी (18) और सकलदेव चौधरी उर्फ टिटोहर चौधरी का पुत्र अंकित कुमार (15) शामिल हैं। घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि उक्त गांव के पांच लड़के नदी में नहाने गए हुए थे। नहाने के दौरान ही रोहित कुमार और अंकित कुमार गहरे पानी में जाने के कारण   डूब गए। उसके बाद साथ में नहाने गए लड़कों ने शोर मचाया और ग्रामीणों को उनके डूब जाने की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नाव के सहारे काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव को ढूंढ निकाला गया। अंकित अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। रोहित कुछ दिन पहले ही बाहर से रक्षाबंधन पर अपने घर आया था। घटना के बाद से दोनों मृतकों के परिवार में हाहाकार मच गया है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो रहा है। घटना के बाद मौके पर पंचायत समिति सदस्य सिंकंदर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed