फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Heat wave alert in Bihar, temperature will increase; Patna Weather, Weather Report, Bihar News Updates

Weather Today : बिहार में एक मई तक लू का अलर्ट, तीन डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; इन जिलों में गर्मी और होगी प्रचंड

Sun, 28 Apr 2024 09:41 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 28 Apr 2024 09:41 AM IST
सार

आने वाले 24 से 48 घंटे के अंदर मौसम में एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से भीषण गर्मी से खुद को सुरक्षित रखने का निर्देश जारी किया है।

विज्ञापन
Bihar: Heat wave alert in Bihar, temperature will increase; Patna Weather, Weather Report, Bihar News Updates
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में अब पारा झुलसाने लगा है। गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने रविवार को राज्य के 26 जिलों में 40 डिग्री से अधिक तापमान रहने के आसार हैं। आने वाले 24 से 48 घंटे के अंदर मौसम में एक से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से भीषण गर्मी से खुद को सुरक्षित रखने का निर्देश जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम गर्म एवं शुष्क बना रहा। मोतिहारी में एवं उष्ण दिवस पूर्णिया, सुपौल, दरभंगा, शेखपुरा एवं खगड़िया में रिकॉर्ड किया गया। 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अधिकतम तापमान राज्य के 26 इलाकों में दर्ज किया गया।

विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में शेखपुरा सबसे गर्म जिला 
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस और शेखपुरा में न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस सहरसा के अगवानपुर में रहा। पछुआ एवं उत्तर पश्चिमी हवा का प्रवाह अभी भी जारी है। साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पूर्व असम एवं आसपास स्थित है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण छत्तीसगढ में बना है। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अररिया एवं किशनगंज में गरज के साथ हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान है। जब की राज्य के शेष भागों का मौसम गर्म एंव शुष्क बने रहने की संभावना है। उष्ण दिवस औरंगाबाद, खगड़िया, जमुई, शेखपुरा मोतिहारी एवं दरभंगा में होने का पूर्वानुमान है। 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा सकती है। अगले 48 घंटे में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है। इसके स्वरूप राज्य के दक्षिण, उत्तर मध्य एवं उत्तर पश्चिमी भागों के कुछ स्थानों में 28 अप्रैल से एक मई के दौरान उष्ण दिवस लू की स्थिति देखी जा सकती है।
विज्ञापन


42 डिग्री तक जा सकता है इन जिलों का पारा
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रविवार को उत्तर पश्चिम भाग के जिलों में पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही उत्तर पश्चिम भाग के बक्सर , भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल के अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री रहने की संभावना व्यक्त की गई है। उत्तर मध्य भाग के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर के भागों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। इसी तरह उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया एवं कटिहार में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री रहने की पूर्वानुमान है। दक्षिण मध्य भाग के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर ,बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री रहने कापूर्वानुमान बताया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed