फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Head of child buried in grave in Bhagalpur missing; Earlier six disappeared; Bihar Police Investigation

Bihar : अब कब्र में दफन बच्चे का सिर गायब; इस तरह का यह छठा शव, पहले ज्यादा महिलाएं थीं टारगेट

Fri, 24 Jan 2025 11:42 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 24 Jan 2025 11:42 AM IST
सार

ग्रामीणों का कहना है कि पहले चार महिलाओं और एक पुरुष के शवों से सिर काटकर चुराए गए थे। गुरुवार रात को नवजात का शव भी इसी तरह का शिकार बना। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने कब्रिस्तान में खून के धब्बे और बिखरे कफन को देखा, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
Bihar: Head of child buried in grave in Bhagalpur missing; Earlier six disappeared; Bihar Police Investigation
घटना के बाद कब्रिस्तान में लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड अंतर्गत अशरफनगर गांव के कब्रिस्तान में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार रात को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने नवजात के शव को कब्र से निकालकर उसका सिर काट लिया और गायब हो गए। यह इस इलाके में छठी बार हुआ है, जब किसी शव के सिर को काटकर चोरी किया गया है। गांव के फाजिलपुर सकरामा पंचायत के अशरफनगर कब्रिस्तान में इस तरह की घटनाओं से लोग डरे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले चार महिलाओं और एक पुरुष के शवों से सिर काटकर चुराए गए थे। गुरुवार रात को नवजात का शव भी इसी तरह का शिकार बना। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने कब्रिस्तान में खून के धब्बे और बिखरे कफन को देखा, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


घटना की जानकारी ग्रामीणों से मिली
ग्रामीण मो. एजाज ने बताया कि अशरफनगर निवासी मो. गौरेज के नवजात की मृत्यु एक सप्ताह पहले हुई थी। उसे इसी कब्रिस्तान में दफनाया गया था। गुरुवार रात अज्ञात अपराधियों ने कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला और उसका सिर काटकर ले गए। कब्र के आसपास खून और कफन के टुकड़े बिखरे हुए पाए गए।
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। कहलगांव एसडीपीओ शिवानंद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। हम जल्द ही घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधविश्वास या संगठित गिरोह का काम?
गांव में ऐसी घटनाएं अंधविश्वास और तांत्रिक क्रियाओं की ओर इशारा कर रही हैं। ग्रामीणों का मानना है कि किसी गिरोह द्वारा नरमुंड का इस्तेमाल तांत्रिक अनुष्ठानों के लिए किया जा रहा है। पुलिस इसे संगठित अपराध मानकर जांच कर रही है। लगातार हो रही इन घटनाओं से गांव के लोग भयभीत और आक्रोशित हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ा जाए और उन्हें सख्त सजा दी जाए। इस अमानवीय कृत्य ने न केवल मानवता को शर्मसार किया है, बल्कि गांव के माहौल को भी अशांत कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed