किशोरी की मांग में जबरन सिंदूर भरकर भाई से मांगी 'शादी' की दावत, युवक ने लगाई फांसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में एक हृदयविदारक हादसे में भाई के खुदकुशी का प्रयास करने के बाद बहन ने भी आत्महत्या कर जान देने का प्रयास किया। कुछ दिन पहले पडोसी युवकों ने किशोरी की मांग में जबरन सिंदूर भरकर उससे शादी करने का दावा किया था। आरोपी युवक युवती के भाई से आते जाते शादी की दावत मांगकर उसे चिढ़ाया करते थे इससे आजिज आकर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार वाक्या वैशाली जिले के पनापुर लंगा गांव का है। पुलिस के अनुसार 17 साल का रामूकुमार बीते मंगलवार को अपने फूस के घर में सुबह 11 बजे के करीब एक बांस से लटका पाया गया। उसने फांसी लगाकर जान दे दी थी।
परिजन उसे डॉक्टर के यहां ले गए इसी बीच पीछे से उसकी बहन ने भी अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। हालांकि समय रहते परिजन मौके पर पहुंच गए और उसकी जान बचा ली।
भाई से शादी की दावत मांगते थे युवक
मामले में किशोरी द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार गांव के ही सोनेलाल राम, राजू राम, दीप नारायण राम और रोहित राम ने कुछ दिन पहले उससे छेड़छाड़ की थी। वैशाली के एसपी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी युवक उसके भाई को आते जाते छेड़ते और उससे शादी की दावत मांगा करते थे।
एसपी के अनुसार युवती ने बुधवार को बयान दिया था कि बीते 19 जुलाई को जब वह मंदिर जा रही थी तब चारों युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया था। इसी बीच सोनेलाल ने उसके बालों में सिंदूर लगा दिया। झगड़े के डर से उसने यह वाकया अपने परिजनों को नहीं बताया।
मंगलवार को उसके भाई ने जब यह खतरनाक कदम उठा लिया तब उसे यह बात बताने को मजबूर होना पड़ा। सदर पुलिस थाने के एसएचओ सुबोध कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, सभी आरोपी दलित हैं और दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। फिलहाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।