फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Giriraj Singh targeted the opposition; Pandit Jawaharlal Nehru, Pakistan, Bangladesh

Bihar: गिरिराज सिंह बोले- भारत को गजवा ए हिंद बनाने की साजिश होती रही, पंडित नेहरू के बारे में दिया ऐसा बयान

Tue, 03 Sep 2024 06:50 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 03 Sep 2024 06:50 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के कारण ही 1947 में पंडित नेहरू के नेतृत्व में भारत के बंटवारे के समय पाकिस्तान, जो बाद में पूर्वी पाकिस्तान के रूप में अलग हुआ और फिर बांग्लादेश बना।

विज्ञापन
Bihar: Giriraj Singh targeted the opposition; Pandit Jawaharlal Nehru, Pakistan, Bangladesh
गिरिराज सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने पूर्णिया में एक विवादास्पद बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा कि अगर 1947 में पंडित नेहरू ने हिंदुओं को भारत ले आया होता और मुसलमानों को पाकिस्तान भेज दिया जाता, तो आज देश की सामाजिक समरसता को कोई खतरा नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के हिंदू शुरुआत से प्रतिकार करना सीख लिए होते तो देश की स्थिति ऐसी नहीं होती। उन्होंने सीमांचल के चारों जिलों किशनगंज, पूर्णिया, अररिया और कटिहार में बड़ी संख्या में डेमोग्राफी बदलने का आरोप लगाया और कहा कि हिंदू संगठनों के साथ उनकी बड़ी बैठक होगी।

विज्ञापन


तुष्टिकरण की राजनीति के कारण ऐसा हुआ
गिरिराज सिंह ने कहा कि जब तक देश में सनातनियों का बहुमत है तभी तक लोकतंत्र भी सुरक्षित है। उन्होंने यह भी कहा कि असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने कहा देश में हमारा अस्तित्व खतरे में है और हिंदुओं की आबादी गिर गई है। कुछ ऐसे ही हालात पूर्वांचल और देश के दूसरे हिस्से में हैं। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति के कारण ही 1947 में पंडित नेहरू के नेतृत्व में भारत के बंटवारे के समय पाकिस्तान, जो बाद में पूर्वी पाकिस्तान के रूप में अलग हुआ और फिर बांग्लादेश बना। वहां से हिंदुओं को भारत ले आया जाता और भारत के मुसलमान जो योजनाबद्ध तरीके से यहां रह गए, उनको पाकिस्तान भेज दिया जाता तो आज भारत की सामाजिक समरसता को कोई खतरा नहीं होता।
विज्ञापन


 कट्टर पंथियों ने कई हत्याएं की
गिरिराज सिंह ने कहा कि 1926 में शुद्धि आंदोलन के कारण हिंदू स्वामी की हत्या मुसलमानों ने की थी और गांधी ने हत्यारे को अपना भाई कहा था। देश में तुष्टिकरण आज से नहीं मुस्लिम लीग की स्थापना 1905 में हुई, और तभी से चली आ रही है। इसके बाद भी मुस्लिम लीग के मुस्लिम कट्टर पंथियों ने कई हत्याएं की। इसी समय से तुष्टीकरण की नीति और भारत को गजवा ए हिंद बनाने की साजिश होती रही है। उन्होंने कहा कि बंटवारे के समय भी योजनाबद्ध तरीके से मुसलमान को भारत में रोका गया। भारत में अब नारा लगता है लड़ के लिया पाकिस्तान, हंस के लेंगे हिंदुस्तान। जहां इनकी आबादी 10% से ऊपर जाती है सामाजिक हालात बिगड़ने लगते हैं। बांग्लादेश के हिंदू पाकिस्तान के हिंदू शुरुआत से ही प्रतिकार करना सीख लिए होते तो आज यह हालत नहीं बनते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed