फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Four killed in a accident on NH, six people were returning after attending Shiv Charcha, Supaul

Bihar News : एनएच पर भीषण हादसे में चार की मौत, शिव चर्चा शामिल होकर लौट रहे थे छह लोग, ट्रक ने मारी टक्कर

Wed, 12 Jun 2024 01:21 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 12 Jun 2024 01:21 PM IST
सार

त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राम सेवक रावत ने बताया कि सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल थीं। सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है। 

विज्ञापन
Bihar: Four killed in a accident on NH, six people were returning after attending Shiv Charcha, Supaul
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना इलाके में एनएच 327 ई मुख्य मार्ग में एक ऑटो और ट्रक में जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना में ऑटो में सवार छह में से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो घायलों का अब भी इलाज जारी है। मरने वाले में एक ऑटो ड्राइवर और दो महिलाएं शामिल हैं। घायलों में एक महिला और पुरुष शामिल हैं, जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर, घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर मौके से फरार हो गया है। त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राम सेवक रावत ने बताया कि सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है। वहीं ट्रक और ऑटो को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


दो महिला समेत चार की मौत
मरने वालों की पहचान वेणीगंज थाना अंतर्गत महेशवा पंचायत के गजहर वार्ड 04 निवासी 55 वर्षीय गोविंद पासवान, महेशवा पंचायत बेला वार्ड 09 निवासी 55 वर्षीय सियाराम शर्मा, त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के महेशवा वार्ड 14 निवासी 40 वर्षीय ममता देवी और 52 वर्षीय बिजली देवी के रूप में हुई है। जबकि घायलों में 50 वर्षीय किशनदेव मंडल और 52 वर्षीय सकुनी देवी त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के महेशवा पंचायत अंतर्गत बेला गांव के निवासी हैं।
विज्ञापन


ऑटो से लौट रहे थे छह लोग
सियाराम शर्मा के बेटे उमेश मण्डल ने बताया कि मंगलवार को मेरे पिता समेत पंचायत से छह लोग ऑटो में सवार होकर घर से कोरियापट्टी शिव चर्चा के लिए निकले थे। शिव चर्चा मंडली देर रात करीब 12:00 बजे समाप्त हुई और फिर सभी वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुपौल अररिया मुख्य मार्ग एनएच 327ई पर त्रिवेणीगंज बाजार में ट्रक और ऑटो में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें सवार मेरे पिता समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। वही डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि पिताजी सहित गांव के अन्य लोग बाहर जाकर शिव चर्चा में शामिल होने अक्सर जाया करते थे। इस बार उन लोगों को भगवान ने अपने पास ही बुला लिया। इस घटना के बाद चार परिवारों के घरों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed