{"_id":"67271d63d1980a90960d18f1","slug":"bihar-foreigners-arrived-in-gaya-to-provide-salvation-to-their-ancestors-performed-pinda-daan-falgu-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए गया पहुंचे विदेशी, फल्गु नदी किनारे विधि-विधान से किया पिंडदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: पितरों को मोक्ष दिलाने के लिए गया पहुंचे विदेशी, फल्गु नदी किनारे विधि-विधान से किया पिंडदान
Sun, 03 Nov 2024 12:21 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 03 Nov 2024 12:21 PM IST
सार
Gaya News: पितृपक्ष मेला के दौरान विभिन्न देशों के सैकड़ों विदेशी अपने पितरों का पिंडदान कर चुके हैं। विष्णुपद पिंडदान के प्रति विदेशी तीर्थ यात्रियों की आस्था बढ़ती जा रही है। सभी विदेशी इस्कॉन मंदिर से जुड़े है।
विज्ञापन
पिंडदान करने गया पहुंचे विदेशी श्रद्धालु।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को विष्णुपद मंदिर में विदेशियों की टीम पहुंची जहां भगवान विष्णु के गर्भ गृह में विशेष पूजा अर्चना की। गयापाल पंडा विजय पंडा के नेतृत्व में पिंडदान का कर्मकांड कराया गया। पितृपक्ष मेला के बार एक बार फिर विदेशी पिंडदानियों का जत्था दिखा है। विभिन्न देशों से आए विदेशी पिंडदानियों ने अपने पितरों का उद्धार, मोक्ष दिलाने का कामना के साथ पिंडदान व श्राद्धकार्य को पूरा किया।
विज्ञापन
विदेशियों में भी पिंडदान के प्रति आस्था बढ़ी
अपने मृत पितरों के तस्वीर को रख वैदिक मंत्रोचारण के साथ पिंडदान किया। इस वर्ष पितृपक्ष मेला के बाद अब विदेशियों में भी पिंडदान के प्रति आस्था बढ़ी है। यही कारण है पितृपक्ष मेला के दौरान विभिन्न देशों के सैकड़ों विदेशी अपने पितरों का पिंडदान कर चुके हैं। विष्णुपद पिंडदान के प्रति विदेशी तीर्थ यात्रियों की आस्था बढ़ती जा रही है। सभी विदेशी इस्कॉन मंदिर से जुड़े है।
विज्ञापन
मोक्ष और उद्धार के लिए पिंडदान किया है
विदेशों में हिंदू सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के बाद भारतीय सभ्यता संस्कृति से प्रभावित होकर पिंडदान कर रहे है। इस संबंध में विजय पंडा ने बताया कजाकिस्तान, जर्मनीत, रशिया, यूएसए सहित विभिन्न देशों से आए विदेशी तीर्थयात्रियों का पूरे विधि विधान से पिंडदान कराया गया है। अपने मृत पितरों को मोक्ष और उद्धार के लिए पिंडदान किया है।
विज्ञापन