फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar FLood News: Chirag Paswan reached Saharsa, targeted Rahul Gandhi; flood relief, bihar news

Bihar : चिराग बोले- राहुल गांधी सरकार बनाने के लिए चितिंत हैं, बाढ़ पीड़ितों से मिलने का समय नहीं उनके पास

Tue, 01 Oct 2024 10:44 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 01 Oct 2024 10:44 AM IST
सार

चिराग पासवान ने सहरसा के नवहट्टा प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के केदली पंचायत के असेय पहड़ापुर पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्र का वितरण कर स्थिति की जानकारी ली।

विज्ञापन
Bihar FLood News: Chirag Paswan reached Saharsa, targeted Rahul Gandhi; flood relief, bihar news
बाढ़ प्रभावित इलाके का जायजा लेते केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इस वक्त बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर रहे हैं। सहरसा में उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। राहत साम्रगी भी बांटी। उनके साथ दिग्गज नेता और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी और लोजपा (रामविलास) के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कांग्रेस के वरीय नेता और सांसद राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश में सरकार कैसे बने? इसके लिए चिंतित हैं और आपदा में आने का उनके पास समय नहीं हैं। जो लोग राजनीति करते हैं। पहले वो बताएं न जो वो लोग कहां हैं? मैं किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं कर रहा हूं। हर किसी के व्यक्तिगत कॉमेंट्स हो सकते हैं। मैं यह नहीं कह रहा जो नेता प्रतिपक्ष क्यों नहीं देश में हैं और क्यों नहीं इस आपदा में अपने लोगों के बीच हैं। मैं यह सवाल खड़ें नही कर रहा हूं। लेकिन, यह सवाल तो बनता है ना जो जब चुनाव के वक्त हर कोई दिखता है तो त्रासदी में क्यों नहीं।

विज्ञापन


कांग्रेस हो या राजद हो सबका यही हाल है
चिराग ने कहा कि मैं राष्ट्रीय पार्टी के नेता से भी पूछूंगा। राहुल गांधी के पास इतना समय नहीं है जो बिहार के किसी त्रासदी में वह आए और ग्रामीणों से मुलाकात किया जाए। लेकिन, उनके पास इतना समय है कि हरियाणा में चुनाव प्रचार कर सरकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जब यहां के लोगों को उनकी जरूरत है तो आना तक मुनासिब नहीं समझते और न ही अपना प्रतिनिधिमंडल तक भेजना मुनासिब नहीं समझते। कांग्रेस हो या राजद हो सबका यही हाल है।
विज्ञापन


पीएम और सीएम के बाढ़ पीड़ितों के लिए चिंतित हैं
चिराग पासवान ने कहा कि उन्होंने कहा कि वह दो दिनों से बाढ़ पीड़ितों के बीच घूम रहे हैं ताकि सही जानकारी और अधिकृत जानकारी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को दी जा सके। उन्होंने कहा कि पीएम और सीएम खुद बाढ़ पीड़ितों के लिए काफी चिंतित हैं। यह समय आरोप प्रत्यारोप का नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा- अब तक नहीं मिला मुआवजा
बता दें कि मंगलवार को जिले नवहट्टा प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के भीतर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के केदली पंचायत के असेय पहड़ापुर पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्र का वितरण कर स्थिति की जानकारी ली। लोगों ने अंचल प्रशासन पर किसी तरह की मुआवजा नहीं देने की बात कही। इस मंत्री ने सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा और अंचल अधिकारी मोना बहन को अविलंब सुखा राशन, प्लास्टिक शीट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed