फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Firing in Purnia bus stand; Young man was drinking tea with friends, criminals shot him

Bihar: पूर्णिया बस स्टैंड में गोलीबारी; दोस्तों के साथ चाय पी रहा था युवक, अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

Thu, 19 Sep 2024 07:37 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 19 Sep 2024 07:37 AM IST
सार

अजय कुमार ने बताया कि एक अपराधी ने बांस की डंडे से साजिद पर हमला किया और फिर पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गोली लगने से साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। 

विज्ञापन
Bihar: Firing in Purnia bus stand; Young man was drinking tea with friends, criminals shot him
क्राइम (काल्पनिक) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पूर्णिया शहर के बस स्टैंड के पास स्थित एक चाय दुकान पर अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक को हाथ में छूटे हुए पेट में जा लगी, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक का इलाज पूर्णिया मैक्स 7 में जारी है। घटना बुधवार देर रात्रि करीब 11:15 बजे के हाट थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा को बरामद किया। घायल युवक की पहचान महबूब खां टोला निवासी मो साजिद के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पहले बांस से पीटा फिर मार दी गोली
इधर, घटना के संबंध में चाय दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि साजिद अपने तीन दोस्तों के साथ चाय पीने आया था। कुछ ही देर बाद रोड के उस पार से कुछ अपराधी और साजिद के साथ मारपीट करने लगे।  अजय कुमार ने बताया कि एक अपराधी ने बांस की डंडे से साजिद पर हमला किया और फिर पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। गोली लगने से साजिद गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए हायर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज पूर्णिया मैक्स 7 में जारी है। घटना की सूचना पर के हाट और सहायक खजांची थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन


अपराधियों की तलाश में छापेमारी चल रही है
के हाट थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए और अपराधियों की पहचान कर ली गई है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर लिया जायेगा। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed