फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Fire at the hotel in Patna by fireworks in Diwali

बिहार: दिवाली पर आतिशबाजी से पटना के होटल में लगी आग, शेखपुरा में भी कई घर जलकर राख

Wed, 07 Nov 2018 09:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Wed, 07 Nov 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
Bihar: Fire at the hotel in Patna by fireworks in Diwali

बिहार में दिवाली के दिन कई जगहों पर आतिशबाजी की वजह से आग लगने की घटनाएं हुई हैं। पहली घटना पटना के एग्जीबिशन रोड स्थित एक होटल की है जहां पर आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। दूसरी घटना शेखपुरा की है जहां पर आग लगने से कई घर जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार पटना के एग्जीबिशन रोड स्थित राजधानी गेस्ट हाउस में आतिशबाजी के कारण भीषण आग लग गई। 

विज्ञापन


हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किंट से लगी। मौके पर मौजूद लोगों  के अनुसार होटल के एक कमरे से अचानक धुआं उठा। देखते-देखते आग पूरे होटल में फैल गई। होटल की पूरी बिल्डिंग को तत्काल खाली करा दिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। 
विज्ञापन


उधर, शेखपुरा के घाटकुसुम्भा स्थित पानापुर पंचायत के महमदपुर गांव में पटाखों की आतिशबाजी से भयंकर आग लग गई जिसमें कई घर राख हो गए। घटना में कई लोगों के घर जल गए। पीड़ित परिवारों के पास खाद्य सामग्री से लेकर तन ढ़कने तक के वस्त्र तक नहीं बचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed