{"_id":"5b1f6b2c4f1c1bf96e8b7b3e","slug":"bihar-fir-registered-against-5-people-in-connection-with-case-misbehaved-with-a-couple-in-hilsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में प्रेमी जोड़े के साथ मनचलों की छेड़खानी का एक और वीडियो वायरल, 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में प्रेमी जोड़े के साथ मनचलों की छेड़खानी का एक और वीडियो वायरल, 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी जोड़े के साथ मनचलों की छेड़खानी का वीडियो वायरल हो चुका है। वीडियो में कुछ मनचले कोचिंग से लौट रहे प्रेमी युगल के साथ छेड़खानी करते हुए देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
इन मनचलों ने छात्रा के साथ सिर्फ छेड़खानी ही नहीं की बल्कि उसके साथ बलत्कार का भी प्रयास किया। साथ ही मनचलों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
बता दें कि छात्रा के साथ बदमाशों द्वारा छेड़खानी किए जाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले में पांच आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ हिलसा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना हिलसा थाना के भरेटी असाढ़ी पथ की है।
विज्ञापन
#Bihar: FIR registered against 5 people in connection with the case where 4 to 5 men misbehaved with a couple and molested the girl in Hilsa police station area, the video of which they later uploaded on social media.
— ANI (@ANI) June 12, 2018
दरअसल, रोज की तरह कोचिंग से लौटते समय प्रेमी युगल एक सुनसान सड़क पर बातें कर रहे थे। इसी बीच, पांच मनचले वहां पहुंच गए और छात्रा के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। छात्रा गिड़गिड़ाती रही, लेकिन मनचलों ने उसकी एक न सुनी। इस दौरान एक युवक ने छात्रा को जबरन गोद में उठा लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए बलत्कार करने की कोशिश करने लगा। बड़ी मशक्कत के बाद छात्रा उसके चंगुल से निकल भागने में सफल हुई।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले, बिहार के गया और जहानाबाद में भी लड़की के साथ मनचलों के छेड़खानी करते हुए वीडियो वायरल हो चुके हैं।