फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Exit Poll Results Updates; BJP, Congress, JDU, RJD, Winning Prediction; Bihar Lok Sabha Election 2024

Bihar Exit Poll 2024 : सभी एग्जिट पोल में एनडीए को नुकसान, लालू की पार्टी को मिल सकती हैं इतनी सीटें

Sun, 02 Jun 2024 08:56 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 02 Jun 2024 08:56 AM IST
सार

Bihar Exit Poll Results 2024 in Hindi: सातवें चरण के चुनाव से पहले एनडीए के हर नेता 40 के 40 सीट जीतने का दावा कर रहे थे। एक जून को मतदान खत्म होने के बाद जो एग्जिट पोल जारी हुए, वह उनके दावे की पुष्टि ही नहीं कर रही। एनडीए को बिहार में बढ़त जरूर मिली है लेकिन 2019 की तुलना में कुछ सीटों पर नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Bihar Exit Poll Results Updates; BJP, Congress, JDU, RJD, Winning Prediction; Bihar Lok Sabha Election 2024
बिहार में सभी एग्जिट पोल एनडीए को आगे दिखा रहे, लेकिन भारी नुकसान भी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

एक जून यानी शनिवार को सातवें चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई। शाम छह बजे तक मतदान हुआ। उसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे से एग्जिट पोल जारी होने शुरू हो गए। लोकसभा चुनाव के नतीजे चार जून को घोषित किए जाएंगे। नतीजों से पहले आज शाम को अलग-अलग मीडिया चैनलों और सर्वे एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किए। रिपब्लिक टीवी पीएमएआरक्यू के अनुसार, एनडीए को 359, इंडी गठबंधन को 154, अन्य को 30 सीटें मिल सकती हैं। तीन सर्वे में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 400 या उससे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। बिहार की बात करें तो सभी एग्जिट पोल में 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में एनडीए को कुछ सीटों पर नुकसान होने का अनुमान लगाया किया गया है। वहीं महागठबंधन की सीटें बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।  आइए जानते हैं लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले बिहार का एग्जिट पोल...

विज्ञापन


आजतक-एक्सिस माई इंडिया का एग्जिट पोल
आजतक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में 48 प्रतिशत वोट एनडीए के खाते में जा रहे हैं। पिछली बार 56 प्रतिशत वोट प्रतिशत आया था। दो पार्टिंयां जुड़नें के बावजूद नुकसान की बात सामने आ रही है। वहीं महागठबंधन को इस बार बिहार में 42 प्रतिशत वोट प्रतिशत मिला है। जबरदस्त उछाल है। बिहार में एनडीए को 27 से 32 सीटें मिलने का दावा किया गया है। भाजपा को 17 की जगह 13 से 15 सीटें मिलेंगी। जदयू को 16 की जगह नौ से 11 सीटों पर जदयू की जीत संभावित। लोजपा-रा को चार सीटें मिलने की उम्मीद है। महागठबंधन को 7 से 10 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा।इसमें से अकेले राजद 6-7, कांग्रेस 1-2 सीटें मिलने का दावा किया जा रहा। सबसे चर्चित सीट पूर्णिया में लोकसभा पप्पू यादव भारी पड़ रहे हैं। वहीं पाटलिपुत्र सीट पर मीसा भारती और रामकृपाल यादव में इस बार टक्कर है। इस सीट पर मीसा भारती भारी दिख रही हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मैट्रिज़, इंडिया टीवी का एग्जिट पोल
मैट्रिज़ एग्जिट पोल ने बिहार में इस एग्जिट पोल ने एनडीए को 32 से 37 सीटें दी हैं। महागठबंधन को इसने दो से सात सीटें दी हैं। अन्य (निर्दलीय) को एक सीट दे रहा है। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में भाजपा की सभी 17 सीटें कायम रह गई हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में जदयू को 16 सीटों पर जीत मिली थी, इस एग्जिट पोल ने उसे 11 से 13 सीटें दी हैं। मतलब, सीधा-सीधा नुकसान यहीं है। इस एग्जिट पोल ने लोजपा को भी नुकसान दिखाया है। लोजपा-रामविलास को तीन से चार सीटें मिलने का अनुमान दिखाया है। इस एग्जिट पोल में हम अपनी इकलौती सीट जीत रहा है। उपेंद्र कुशवाहा के लिए अनुमान अस्पष्ट है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद को तीन से पांच सीटें दी जा रही हैं। कांग्रेस को इस एग्जिट पोल में दो सीटें दी जा रही हैं- किशनगंज और कटिहार। अन्य के खाते में एक सीट है।

टुडेज़ चाणक्या और सी-वोटर का एग्जिट पोल
बिहार की 40 सीटों पर टुडेज़ चाणक्या का भी एग्जिट पोल आ गया है। इसने भारतीय जनता पार्टी व सहयोगी दलों को 36 सीटें दी हैं, लेकिन साथ ही चार सीटें कम या ज्यादा होने का भी अनुमान रखा है। इसी तरह कांग्रेस व सहयोगी, यानी महागठबंधन को चार सीटें दी हैं। सी-वोटर का भी एग्जिट पोल आ गया है। इसने भी बिहार की 40 सीटों का अनुमान जारी किया है। इस एग्जिट पोल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 34 से 38 सीटें दी हैं। कांग्रेस+ को इसने तीन से पांच सीटें दी हैं। इस एग्जिट पोल में अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed