{"_id":"685c20030bcd593ef204fb04","slug":"bihar-election-upendra-kushwaha-and-prashant-kishore-s-party-got-election-symbol-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election: उपेन्द्र कुशवाहा और पीके की पार्टी को भी मिला चुनाव चिह्न; बैग कौन लगाएंगे, सिलेंडर किसका?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election: उपेन्द्र कुशवाहा और पीके की पार्टी को भी मिला चुनाव चिह्न; बैग कौन लगाएंगे, सिलेंडर किसका?
Wed, 25 Jun 2025 09:42 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 25 Jun 2025 09:42 PM IST
सार
Bihar : भारत निर्वाचन आयोग से चुनाव-चिह्न मिलने के बाद प्रशांत किशोर ने लालू यादव और नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इन दोनों ने बच्चों के पीठ पर बोरा बांधा है, लेकिन जन सुराज यहां के बच्चों के पीठ पर स्कूल का बस्ता बांधना चाहता है।
विज्ञापन
चुनाव चिन्ह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रशांत किशोर के जन सुराज पार्टी और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। जन सुराज पार्टी को स्कूल बैग मिला है, जबकि राष्ट्रीय लोक मोर्चा को गैस सिलेंडर चुनाव-चिह्न मिला है। वहीं मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को नाविक के साथ नाव चुनाव-चिह्न मिला है। भारत निर्वाचन आयोग ने आज कुल पंजीकृत आठ दलों को चुनाव-चिह्न दिया है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसरों का तबादला, सूची में SDM से लेकर भूमि सुधार उप समाहर्ता तक
विज्ञापन
इस संबंध में जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि स्कूल बैग मिला नहीं है, स्कूल बैग मांगकर लिया है।प्रशांत किशोर ने कहा कि चूंकि बिहार के गरीबी से निकलने का रास्ता है स्कूल बैग, बिहार से अशिक्षा को ख़त्म करने का रास्ता है स्कूल बैग, बिहार से बेरोजगारी ख़त्म करने का रास्ता है स्कूल बैग। प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर हमला करते हुए कहा कि लालू और नीतीश ने यहां के बच्चों के पीठ पर बोरा बांधा है, लेकिन जन सुराज यहां के बच्चों के पीठ पर स्कूल का बस्ता बांधना चाहता है, इसलिए भारत निर्वाचन आयोग से हमने चुनाव चिन्ह में स्कूल बैग माँगा है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़िए-Bihar Police: पटना के गंगा पथ पर पुलिस मुठभेड़, नीलेश मुखिया हत्याकांड के आरोपी को लगी गोली