{"_id":"5f9bd92c8ebc3e9bb15ef98b","slug":"bihar-election-tejashwi-yadav-took-wrng-name-at-a-rally-in-samastipur-ajay-kumar-and-amit-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election : रैली में अपने ही उम्मीदवार का गलत नाम ले बैठे तेजस्वी ..तब भीड़ से आई ये आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election : रैली में अपने ही उम्मीदवार का गलत नाम ले बैठे तेजस्वी ..तब भीड़ से आई ये आवाज
Fri, 30 Oct 2020 02:43 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 30 Oct 2020 02:43 PM IST
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: तेजस्वी यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
बिहार चुनाव में दूसरे चरण के लिए पार्टियों ने कमर कस ली है। राज्य की मुख्य पार्टियां चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार में लग गई हैं लेकिन एक चुनाव रैली में राजद के नेता तेजस्वी यादव ने अपने ही उम्मीदवार का नाम गलत ले लिया, जिसके बाद वहां मौजूद जनता ने उन्हें सही नाम बताया।
विज्ञापन
समस्तीपुर के विभूतिपुर में जब तेजस्वी यादव गठबंधन के उम्मीदवार अजय कुमार के लिए वोट मांगने गए तो मंच पर अजय कुमार की जगह अमित कुमार का नाम लेने लगे। तेजस्वी यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप अपना एक-एक वोट अमित कुमार को दें।
विज्ञापन
तेजस्वी ने जैसे ही गलत नाम लिया, वैसे ही भीड़ से आवाज आई और उम्मीदवार का सही नाम अजय कुमार बताया गया। इसके बाद तेजस्वी यादव ने भी भूलसुधार किया और अजय कुमार के लिए वोट मांगा। बता दें कि विभूतिपुर से महागठबंधन के लिए सीपीआई (एम) के उम्मीदवार अजय कुमार चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र से सीपीआई उम्मीदवार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करते माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव। pic.twitter.com/djrjQC26R7
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) October 30, 2020
इस रैली में तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर शिकंजा कसा और कहा कि महागठबंधन सरकार अगर सत्ता में आई तो पढ़ाई, दवाई, सिंचाई और कमाई के मुद्दों को लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि आज बिहार में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है।
बता दें कि तेजस्वी यादव अकेले महागठबंधन का मोर्चा संभाले हुए हैं। तेजस्वी यादव हर रोज एक दर्जन से ज्यादा सभाएं कर रहे हैं, शुक्रवार को तेजस्वी 15 रैलियां करने जा रहे हैं।