फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election Results Latest News in Hindi: Mahagathbandhan gains huge lead in initial trend NDA far behind

Bihar Election Results 2020 Live: रुझानों में बड़ा उलटफेर, एनडीए को बहुमत, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी

Tue, 10 Nov 2020 11:00 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Tue, 10 Nov 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
Bihar Election Results Latest News in Hindi: Mahagathbandhan gains huge lead in initial trend NDA far behind
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : Amar Ujala Graphics
Bihar Election Result 2020: बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। अब तक एनडीए 125 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वह 70 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, महागठबंधन 105 सीटों पर आगे चल रहा है और राजद 69 सीटों पर आगे चल रही है। बता दें कि शुरुआती रुझानों में पहले महागठबंधन को बड़ी बढ़त मिली थी और उनकी सीटें बहुमत के आंकड़े 122 को भी पार कर गया था, लेकिन वोटों की गिनती के साथ-साथ रुझान भी बदल गया। अब भाजपा ने 70 सीटों पर बढ़त बना रखी है, जबकि जदयू 49 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 24 और वामपंथी दलों ने 12 सीटों पर बढ़त बना रखी है। इसके अलावा लोजपा 7 सीटों पर आगे चल रही है। 
विज्ञापन


इन दिग्गजों ने बनाई बढ़त
शुरुआती रुझान में हम पार्टी के जीतन राम मांझी इमामगंज में आगे चल रहे हैं तो राघोपुर से तेजस्वी यादव ने बढ़त बना रखी है। शिवहर से राजद नेता चेतन आनंद आगे हैं। आपको बता दें कि चेतन आनंद पहली बार चुनावी मैदान में हैं। हालांकि, उनकी मां लवली आनंद सहरसा सीट पर पीछे चल रही हैं। वहीं, पहली बार चुनाव लड़ रहीं श्रेयसी सिंह जमुई सीट से आगे चल रही हैं। उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। मधुबन सीट पर भाजपा के राणा रणधीर सिंह आगे चल रहे हैं। गया से बीजेपी के प्रेम कुमार ने बढ़त बना रखी है। आरा से बीजेपी के अमरेंद्र प्रताप आगे हैं तो बेनापट्टी में भी भाजपा बढ़त बनाए हुए है। 
विज्ञापन


बिस्फी से बीजेपी के हरिभूषण आगे चल रहे हैं। भागलपुर में कांग्रेस के अजीत शर्मा आगे हैं। बेतिया से कांग्रेस के मदन मोहन आगे हैं। प्राणपुर से बीजेपी की निशा सिंह ने बढ़त बना रखी है। मोतिहारी से भाजपा के प्रमोद कुमार आगे चल रहे हैं। बांकीपुर सीट से कांग्रेस के लव सिन्हा शुरुआत में आगे थे, लेकिन अब पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed