फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election: independent candidate from lakhisarai Bharat Mahato neither has phone nor slippers

बिहार चुनाव: न पांव में चप्पल न हाथ में मोबाइल, फिर भी चुनावी मैदान में हैं भरत महतो

Thu, 22 Oct 2020 09:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीसराय Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 22 Oct 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election: independent candidate from lakhisarai Bharat Mahato neither has phone nor slippers
सांकेतिक तस्वीर

हमारे देश में चुनाव धन-बल-साधन प्रदर्शन का एक जरिया जैसा बन गया है। कई सीटों पर तो लड़ाई ही मुद्दों पर न होकर पैसे और बाहुबल की हो जाती है। वहीं, कुछ प्रत्याशी ऐसे हैं जो जेब से फकीर हैं और उनकी सादगी की कोई तुलना नहीं है। बिहार विधानसभा चुनाव में लखीसराय सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भरत महतो का हाल भी कुछ ऐसा ही है। इनके पास न तो खुद का मोबाइल फोन है और न ही इनके पैरों में चप्पल दिखती है।

विज्ञापन


महतो के घर में एक छोटा मोबाइल है, जिससे बाहर काम करने गए बेटे उनका हाल-चाल लेते रहते हैं। महतो ने नामांकन के समय भरे जाने वाले शपथपत्र में अपने साढ़ू का फोन नंबर दे रखा है। इसके पीछे वह कारण बताते हैं कि घर के मोबाइल में बैलेंस रहेगा या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है। 71 वर्षीय महतो इससे पहले भी कई चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन अभी तक इन्होंने केवल पंचायत स्तर के चुनाव ही लड़े हैं। विधानसभा चुनाव में वह पहली बार उतरे हैं।
विज्ञापन



दर्जनों बार लड़ चुके हैं चुनाव, जीते कभी नहीं
महतो का कहना है कि अब तक मैं कितनी बार चुनाव लड़ चुका हूं, यह मुझे खुद भी याद नहीं है। उन्होंने कहा कि इस बात का हिसाब-किताब रखने के बारे में कभी सोचा ही नहीं, इतना जरूर है कि प्रधान से लेकर वार्ड, जिला परिषद, पंचायत समिति जैसे सभी चुनावों में अपनी किस्मत आजमा चुका हूं। हालांकि, इतने चुनाव लड़ने के बाद भी उन्हें कभी जीत नहीं नसीब हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीतेगा वो जिसके पास पैसे होंगे: भरत महतो
आर्थिक रूप से कमजोर होने बाद भी चुनावी मैदान में उतरने के फैसले को लेकर महतो कहते हैं कि दर्जनों बार चुनाव लड़ चुका हूं, लेकिन पैसा कहां है जो हम चुनाव जीतेंगे। चुनाव वो लोग जीतते हैं जिनके पास पैसे होते हैं। मैंने तो अपनी बेटी की शादी भी कर्ज लेकर की थी, जिसे आज तक चुका रहा हूं। बेटे बाहर काम करते हैं, उन्हीं ने जब पैसे भेजे तब नामांकन करा पाया।  


19 में से 13 हैं निर्दलीय उम्मीदवार
जिस लखीसराय विधानसभा सीट ने भरत महतो चुनाव लड़ने वाले हैं, वहां से कुल 19 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां पर्चा 20 उम्मीदवारों ने भरा था, लेकिन एक का पर्चा खारिज होने के चलते 19 ही रह गए। खास बात यह है कि 19 में से 13 उम्मीदवार निर्दलीय हैं। बाकी छह उम्मीदवारों में भाजपा, कांग्रेस , जेएपी, बसरा, प्लूरल्स पार्टी और आजपा के प्रत्याशी मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed