फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Election 2020 News in Hindi: Hot Seat Of First Phase Includes Big Names

Bihar Election 2020: पहले चरण में हॉट सीट पर कई बड़े दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

Tue, 13 Oct 2020 03:40 PM IST
Amit Mandal कुमार निशांत
कुमार निशांत Published by: Amit Mandal Updated Tue, 13 Oct 2020 03:40 PM IST
सार

  • गया, दिनारा, कहलगांव, मोकामा, औरंगाबाद, रफीगंज, लखीसराय सीटों पर नजर
  • प्रेम कुमार, जय कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, शुभानंद, अनंत सिंह, विजय सिन्हा, अशोक सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर

विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020 News in Hindi: Hot Seat Of First Phase Includes Big Names
बिहार चुनाव 2020 - फोटो : Facebook

विस्तार

Election in Bihar 2020: बिहार में पहले चरण में जिन 71 सीटों पर 28 अक्तूबर को मतदान होना है, उन पर सभी की नजरें टिकी हैं। पहले चरण की हॉट सीटों में भाजपा, जदयू और राजद के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

विज्ञापन


मंत्रियों की किस्मत तय होगी
गया से भाजपा के प्रेम कुमार विधायक हैं। लगातार 6 चुनाव जीत चुके हैं। नीतीश सरकार में लगातार मंत्री भी हैं। भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार हैं। प्रेम कुमार फिर भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। दिनारा से नीतीश कुमार के मंत्री जयकुमार सिंह जदयू उम्मीदवार हैं। इसी सीट पर भाजपा से बगावत कर राजेंद्र सिंह लोजपा उम्मीदवार हैं। कहलगांव से कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह के बेटे शुभानंद मुकेश पार्टी उम्मीदवार हैं। सदानंद सिंह कांग्रेस के अजातशत्रु नेता हैं। बेटे शुभानंद ने अभी पारी शुरू की है।
विज्ञापन


बाहुबली अनंत सिंह भी
मोकामा बिहार का चर्चित विधानसभा क्षेत्र है। यहां बाहुबली अनंत सिंह चुनाव जीतते आए हैं। इनसे पहले इनके भाई यहां विधायक रह चुके हैं। राजद ने इनको इस बार अपना उम्मीदवार बनाया है। लखीसराय सीट से नीतीश सरकार के मंत्री विजय कुमार सिन्हा भाजपा उम्मीदवार हैं। पहले चरण में इनकी प्रतिष्ठा भी दाव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औरंगाबाद सीट से पिछली बार भाजपा नेता और पूर्व मंत्री रामाधार सिंह चुनाव हार गए थे। बिहार के चित्तौड़गढ़ कहे जाने वाले औरंगाबाद से एक बार फिर रामाधार सिंह भाजपा के टिकट पर मैदान में हैं। औरंगाबाद के ही रफीगंज विधानसभा सीट पर भी लोगों की निगाहें हैं। रफीगंज से जदयू ने बड़े माओवादी नेता रामाधार सिंह के बेटे अशोक सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। अशोक सिंह मौजूदा विधायक हैं। इनके पिता भाकपा माओवादी के गोरिल्ला आर्मी से जुड़े थे। पहले चरण की इन सभी सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प दिख रहा है। ज्यादातर सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed