फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election bjp brainstorming nitish cabinet and sushil modi will visit delhi rajnath singh

बिहार: नीतीश कैबिनेट पर भाजपा में मंथन शुरू, सुशील मोदी दिल्ली बुलाए गए

Sat, 14 Nov 2020 08:25 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 14 Nov 2020 08:25 AM IST
विज्ञापन
bihar election bjp brainstorming nitish cabinet and sushil modi will visit delhi rajnath singh
सुशील कुमार मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में कवायद तेज हो गई है। एनडीए ने 15 नवंबर को नवनिर्वाचित विधायकों की पटना में बैठक बुलाई है। इसमें विधायक अपना नेता चुनेंगे, लेकिन कैबिनेट के गठन में भाजपा कोई समझौता करने के लिए राजी नहीं है। इस बार वह ज्यादा मंत्री पद व अहम विभाग मांग सकती है। 

विज्ञापन


राज्य में नई सरकार के गठन पर चर्चा के लिए शुक्रवार को भाजपा आलाकमान ने सुशील मोदी की दिल्ली बुलाया है और सूत्रों की मानें तो पार्टी ने भाजपा विधायक दल के नेता चुनने की जिम्मेदारी केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को दी है। राजनाथ सिंह 15 नवंबर को पटना में होने वाली बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


भाजपा कैबिनेट में चाहती है ज्यादा जगह
जानकारों का कहना है कि भाजपा, नीतीश कुमार को तो राज्य का मुख्यमंत्री बनाने के लिए तैयार है लेकिन कैबिनेट में अपनी ताकत के हिसाब से जगह लेना चाहती है। भाजपा इस बार कई अहम विभागों पर दावा करेगी, जो पहले जदयू के पास हुआ करते थे। इन विभागों और इसके अलावा कैबिनेट से जुड़ी चर्चा के लिए सुशील मोदी को दिल्ली बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजग विधायक दल की बैठक भी रविववार को
सुशील मोदी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। तीनों नेता बिहार में भाजपा की भूमिका तय करेंगे। एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक भी 15 नवंबर को ही होनी है, इसमें नीतीश कुमार को गठबंधन का नेता चुना जाएगा।

दो उपमुख्यमंत्री की संभावना
बता दें, बिहार चुनाव में भाजपा 74 सीटें जीतकर एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी बन गई। अब तक सत्ता की सूत्रधार रही जदयू को इस बार 43 सीटें मिली हैं। वहीं ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि उपमुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा की ओर से अति पिछड़े वर्ग से किसी नाम को आगे बढ़ाया जा सकता है लेकिन यह साफ नहीं है कि सुशील मोदी की जगह किस को लाया जाएगा या उत्तर प्रदेश की तरह दो-दो उपमुख्यमंत्रियों का फॉर्मूला अपनाया जाएगा।

भाजपा की ओर से उपमुख्यमंत्री पद के लिए आरएसएस में जुड़े नेता कामेश्वर चौपाल का नाम चर्चा में है। चौपाल दलित समुदाय से आते हैं और वे 1989 में अयोध्या में राम जन्मभूमि की आधारशिला रखने के लिए चर्चित रहे हैं।


नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा
वहीं बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी मंत्रिपरिषद के त्यागपत्र को स्वीकृति प्रदान करते हुए अगली सरकार के गठन तक उन्हें पद पर (कार्यवाहक मुख्यमंत्री) बने रहने को कहा। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर राज्यपाल फागू चौहान को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed