{"_id":"684ebee00cb646b61a0d737d","slug":"bihar-election-2025-patna-voting-target-66-percent-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: छूटे न एक भी वोट! मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: छूटे न एक भी वोट! मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
Sun, 15 Jun 2025 06:09 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 15 Jun 2025 06:09 PM IST
सार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के तहत पटना जिला प्रशासन ने ‘मिशन 60’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य कम मतदान वाले 60 चिन्हित बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाकर 66% तक ले जाना है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को मिशन 60 अभियान को सफल बनाने का दिया निर्देश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर पटना जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए "मिशन 60" अभियान की शुरुआत की गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने सभी 14 निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं स्वीप कोषांग में शामिल लगभग 20 विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में न्यूनतम मतदान प्रतिशत वाले 60 मतदान केंद्रों पर विशेष प्रयास कर वोट प्रतिशत को 66% तक पहुंचाया जाए।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मिशन 60 के तहत कम मतदान वाले क्षेत्रों, विशेषकर दीघा, बांकीपुर और कुम्हरार में विशेष फोकस किया जाएगा। साथ ही, पूरे पटना जिले का मतदान प्रतिशत भी राष्ट्रीय औसत (लगभग 66%) तक ले जाने का लक्ष्य तय किया गया है।
'हर मतदाता तक पहुँचें, शहरी उदासीनता खत्म करें'
जिलाधिकारी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में मतदान के प्रति उदासीनता चिंता का विषय है, जिसे पर्सन-टू-पर्सन संपर्क व डोर-टू-डोर विजिट से खत्म करना होगा। उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स—जैसे जीविका दीदियों, शिक्षकों, पीडीएस विक्रेताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों—से अपील की कि वे मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
डॉ. त्यागराजन ने बताया कि शीघ्र ही विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके तहत सभी बीएलओ बूथ स्तर पर घर-घर जाकर नए पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ेंगे। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को बीएलओ के कार्यों की सघन मॉनिटरिंग का निर्देश भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य मतदाता छूटे नहीं, इस उद्देश्य से बीएलओ को प्रशिक्षण देकर नियुक्त किया गया है। पूरे पटना जिले में 4,906 बीएलओ तथा 527 बीएलओ सुपरवाइजर कार्यरत हैं।
यह भी पढ़ें: 50 साल के शख्स का शव मिलने से हड़कंप, पार्टी में गया था, वापस नहीं लौटा; मौसेरे भाई पर लगा आरोप
तकनीक का प्रयोग, मतदाता सूची में नाम जोड़ना अब आसान
जिलाधिकारी ने बताया कि voters.eci.gov.in, Voter Helpline App, तथा टोल फ्री नंबर 1950 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ना, हटाना या संशोधित करना अब और आसान हो गया है। पात्र नागरिक घर बैठे फॉर्म 6, 7, 8 भरकर अपना विवरण अपडेट कर सकते हैं। उन्होंने मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950, Voter Helpline App, सक्षम ऐप, KYC ऐप जैसे डिजिटल टूल्स की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश भी दिया।
युवा, महिलाएं और दिव्यांग होंगे अभियान का केंद्र
डॉ. त्यागराजन ने विशेष रूप से फर्स्ट टाइम वोटर्स, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग मतदाताओं को ध्यान में रखकर विशेष अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ये समूह लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करते हैं और इनकी भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत में हुई वृद्धि
जिलाधिकारी ने बताया कि लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में पटना जिले के पाटलिपुत्र क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 3.31% और पटना साहिब में 1.19% बढ़ा। उन्होंने इसे सभी विभागों के सहयोग का परिणाम बताया और इसी भावना से विधानसभा चुनाव 2025 में भी उच्च वीटीआर (वोटर टर्नआउट रेट) सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम ने जोर देते हुए कहा, 'इस बार हम सभी का लक्ष्य है कि पटना जिले में मतदान प्रतिशत राष्ट्रीय औसत 66% से भी ऊपर जाए। मतदाता जागरूकता हमारी प्राथमिकता है और लोकतंत्र को सशक्त करने में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है।'