{"_id":"68f122c0d10a7875c00e86ba","slug":"bihar-election-2025-pashupati-paras-released-first-list-candidates-targeted-chirag-tejaswi-and-jdu-party-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Election : पशुपति पारस ने जारी की 25 उम्मीदवारों की पहली सूची, जदयू राजद और चिराग की बढ़ाई मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Election : पशुपति पारस ने जारी की 25 उम्मीदवारों की पहली सूची, जदयू राजद और चिराग की बढ़ाई मुश्किलें
Thu, 16 Oct 2025 10:22 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 16 Oct 2025 10:22 PM IST
सार
Bihar Election 2025 : केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 25 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इस सूची ने जदयू, राजद और चिराग की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
मीडिया से बात करते व पीड़ित परिवार के बीच पशुपति कुमार पारस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 25 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, जिसने राज्य की चुनावी बिसात पर एक नई चाल चल दी है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election: बिहार में सीएम योगी आदित्यनाथ की दो चुनावी सभा, कहा- राजद-कांग्रेस में केवल परिवार कल्याण है
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने खगड़िया सीट से पूर्व जदयू विधायक पूनम यादव को उम्मीदवार बनाया है। बताया जा रहा है कि जदयू से टिकट नहीं मिलने के कारण पूनम यादव ने जदयू छोड़ दी और पशुपति पारस का दामन थाम लिया। पूनम देवी खगड़िया सीट से कई बार जदयू की विधायक रह चुकी हैं और वह पूर्व विधायक रणवीर यादव की पत्नी हैं। पूनम यादव शुक्रवार को खगड़िया सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: महुआ से तेज प्रताप ने किया नामांकन, यही से पहली बार विधायक बने थे; RJD ने मुकेश रोशन को दिया है टिकट
रालोजपा की इस पहली सूची का फोकस उन सीटों पर दिख रहा है, जहां राजद के तेजस्वी यादव और लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवार मैदान में हैं। केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने बेगूसराय की बखरी सीट से भी अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं, जिससे मुकाबला त्रिकोणीय बन जाएगा। यह सीट लोजपा (रामविलास) लड़ रही है। इतना ही नहीं, खगड़िया जिले की ही अलौली (सुरक्षित) सीट पर रालोजपा ने अपना सबसे बड़ा दांव खेला है। यहां से पशुपति पारस ने अपने बेटे यशराज पासवान को टिकट दिया है, जहां उनका मुकाबला राजद के उम्मीदवार और विधायक रामवृक्ष सदा से होगी। रालोजपा की यह पहली सूची मुख्य रूप से तेजस्वी और चिराग पासवान के उम्मीदवारों को चुनौती देने वाली है।
जानिए कौन हैं सूची में -
अलोली (एससी) - यशराज पासवान
खगड़िया - पूनम यादव
बेलदौर - सुनीता शर्मा
साहेबपुर कमाल - संजय कुमार यादव
बखरी - नीरा देवी
सिकंदरा - रामाधीन पासवान
राजपुर - अमर पासवान
चेनारी - सोनू कुमार नट
डुमराव - मृत्युंजय कुशवाहा
बक्सर - धर्मेंद्र राम (मेहतर)
आरा - हरे कृष्ण पासवान
अरवल - दिविया भारती
इमामगंज - तपेश्वर पासवान
बराचट्टी - शिव कुमार नाथ निराला
मोहनिया - अनिल कुमार
बरहरिया - सुनील पासवान
कुढ़नी - विनोद राय
बरूराज संजय पासवान
हरसिद्धि - मदन पासवान
गरखा - विगन मांझी
चिरैया - शेख सलाउद्दीन खान
राजापाकर - शिवनाथ कुमार पासवान
हाजीपुर (शहर) – धनश्याम कुमार दाहा
वैशाली - राम एकबाल कुशवाहा
महुआ - शमसुइजमा