फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Election 2020 News: UP CM Yogi Adityanath start election rally today

Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में आज से योगी आदित्यनाथ की एंट्री, कैमूर में पहली रैली

Tue, 20 Oct 2020 07:47 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Tue, 20 Oct 2020 07:47 AM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020 News: UP CM Yogi Adityanath start election rally today
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के करीब आते ही राज्य में नेताओं की जनसभाओं में वृद्धि होती जा रही है। सभी पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों के साथ चुनावी मैदान में उतर गई हैं। इसी कड़ी में अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ बिहार में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी पहले चरण में मतदान के लिए छह दिन में 18 रैलियां करने वाले हैं। 

विज्ञापन



भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा आज यानी 20 अक्तूबर से शुरू होगी। भाजपा के स्टार प्रचारक योगी की पहली जनसभा कैमूर में दोपहर के 12 बजे होगी। इसके बाद वे अरवल और रोहतास में एनडीए के उम्मीदवारों के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन



आज सीएम योगी आदित्यनाथ की तीन सभाएं होंगी। सीएम योगी मंगलवार सुबह नौ बजे बिहार के लिए लखनऊ से उड़ान भरेंगे। कैमूर में 12 बजे, दूसरी सभा अरवल में 2 बजे और रोहतास के विक्रम गंज में 3.15 बजे रैली को संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 21 अक्तूबर को भी सीएम योगी जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दिन मुख्यमंत्री तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा का आयोजन जमुई में होगा। बता दें कि जमुई से अंतरराष्ट्रीय शूटर गोल्ड मेडलिस्ट श्रेयसी सिंह भाजपा की उम्मीदवार हैं। 

सीएम योगी इसके बाद भोजपुर के लिए रवाना होंगे, जहां तरारी में रैली का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री योगी की तीसरी जनसभा राजधानी पटना के पालीगंज विधानसभा में दोपहर 2.30 बजे होगी। वहीं, शाम 4.30 बजे सीएम योगी पटना से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। 

30 प्रचारकों की सूची में बिहार भाजपा के 17 नेताओं को जगह 
बता दें कि भाजपा की ओर से जारी 30 प्रचारकों की सूची में इस बार बिहार भाजपा के आधे से अधिक 17 नेताओं को जगह दी गई है। इसमें वैसे नेता भी शामिल हैं जो पहले चरण के स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं थे। पार्टी की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष व सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। इसके अलावा बिहार भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस को भी इस सूची में शामिल किया गया है। 


 

पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व धर्मेन्द्र प्रधान को शामिल किया गया है। जबकि भाजपा के स्टार प्रचारकों में बिहारी नेताओं में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के अलावा राधामोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह, अश्विनी कुमार चौबे, नित्यानंद राय, मनोज तिवारी, नंद किशोर यादव, राजीव प्रताप रूडी, शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडेय, शिव नारायण, गोपाल ठाकुर, अजय निषाद, संजय पासवान व सम्राट चौधरी शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed