फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020: Tejashwi yadav election promise will give 10 lakh youth jobs in first cabinet with first pen

तेजस्वी का चुनावी वादा- पहली कैबिनेट में पहली कलम से 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे

Sun, 27 Sep 2020 02:18 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 27 Sep 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020: Tejashwi yadav election promise will give 10 lakh youth jobs in first cabinet with first pen
राजद नेता तेजस्वी यादव - फोटो : social media

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान हो चुका है। सभी दलों ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है और जनता को अपने पक्ष में करने के लिए नई-नई घोषणाएं की जा रही है। इसी कड़ी में, राजद नेता तेजस्वी यादव ने एलान किया है कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनती है तो वह 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे। 

विज्ञापन


राजद नेता का अधिकतर ध्यान युवाओं और बेरोजगारों को अपने पक्ष में करने पर है। वह लगातार युवाओं को केंद्र में रखते हुए बयान देते नजर आते हैं। वहीं, अब चुनावों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने युवाओं पर अपना फोकस बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन



राजद की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने पांच अगस्त को बेरोजगारी को लेकर एक पोर्टल बनाया। इसमें 9,47,324 बेरोजगारों ने पंजीकरण किया है। उन्होंने बताया कि 13,11,626 लोगों ने मिस कॉल किया। हमारी पार्टी बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर गंभीर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव 2020: शांतिपूर्ण मतदान के लिए गृह मंत्रालय भेजेगा सीएपीएफ की 300 कंपनियां 

तेजस्वी यादव ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सेवा में 2.5 लाख कर्मियों की जरूरत है, जबकि 50 हजार पुलिसकर्मियों का पद बिहार में खाली है। उन्होंने कहा कि अगर हमारी सत्ता में वापसी होगी, तो इन पदों को भरने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 


उन्होंने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो, पहली कैबिनेट में पहली कलम से बिहार के 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। बिहार में 4 लाख 50 हजार रिक्तियां पहले से ही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह विभाग सहित अन्य विभागों में राष्ट्रीय औसत के मानकों के हिसाब से बिहार में अभी 5 लाख 50 हजार नियुक्तियों की अत्यंत आवश्यकता है।

बता दें कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव आयोग ने शुक्रवार को तारीखों का एलान किया था। राज्य में तीन चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण की वोटिंग 28 अक्तूबर, दूसरे चरण की वोटिंग तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को मतदान होंगे। वहीं 10 नवंबर को मतगणना होगी। वहीं कोविड-19 के मद्देनजर खास इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed