फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bihar elections 2020 mha decides to send 300 central armed police force companies itbp cisf will reach soon

बिहार चुनाव 2020: शांतिपूर्ण मतदान के लिए गृह मंत्रालय भेजेगा सीएपीएफ की 300 कंपनियां

Sun, 27 Sep 2020 01:54 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 27 Sep 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
bihar elections 2020 mha decides to send 300 central armed police force companies itbp cisf will reach soon
गृह मंत्रालय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान हो चुका है। राज्य में तीन चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। ऐसे में शांतिपूर्ण मतदान को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य में शुरुआत में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 300 कंपनियां भेजने का फैसला लिया है। इसके अलावा जल्द ही आईटीबीपी, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आरपीएफ और बीएसएफ की टुकड़ियों को भी भेजा जाएगा।

विज्ञापन

 


बता दें कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव आयोग ने शुक्रवार को तारीखों का एलान किया था। राज्य में तीन चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण की वोटिंग 28 अक्तूबर, दूसरे चरण की वोटिंग तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को मतदान होंगे। वहीं 10 नवंबर को मतगणना होगी। वहीं कोविड-19 के मद्देनजर खास इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस जिले में किस चरण में होगा मतदान
  • पहले चरण यानी 28 अक्तूबर को बांका, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, मुंगेर जिले के लिए मतदान होगा।
  • दूसरे चरण यानी तीन नवंबर को गोपालगंज, सिवान, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीवान, सारण, पटना, वैशाली, नालंदा, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर जिले के लिए मतदान होगा।
  • तीसरे चरण यानी सात नवंबर को पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज जिले के लिए मतदान होगा।

सात करोड़ मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
29 नवंबर को बिहार विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार मतदान केंद्रों की संख्या और मैनपावर को बढ़ाया गया है। बिहार में 2020 के चुनाव में सात करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें महिला मतदाताओं की संख्या तीन करोड़ से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed