फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020 News Tejashwi Yadav attack on bjp and nitish kumar says he lost election already chirag paswan jdu ljp jobs

Bihar Election 2020: तेजस्वी बोले- पहले ही चुनाव हार चुके हैं नीतीश, मुख्यमंत्री में नहीं है इच्छाशक्ति

Tue, 20 Oct 2020 12:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 20 Oct 2020 12:03 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020 News Tejashwi Yadav attack on bjp and nitish kumar says he lost election already chirag paswan jdu ljp jobs
बिहार चुनाव 2020: नीतीश कुमार-तेजस्वी यादव - फोटो : Amar Ujala Graphics

बिहार में 28 अक्तूबर को पहले चरण के लिए होने वाले मतदान से पहले तेजस्वी ने एक निजी चैनल के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उनका कहना है कि नीतीश कुमार पहले ही चुनाव हार चुके हैं। उन्होंने 10 लाख सरकारी नौकरियां देने पर कहा कि मुख्यमंत्री में इच्छाशक्ति नहीं है। साढ़े चार लाख नौकरियों के पद रिक्त हैं और साढ़े पांच लाख नौकरियां वो हैं जो राष्ट्रीय औसत में हैं। हम ठेठ बिहारी हैं जो कहते हैं वो करते हैं।

विज्ञापन


चिराग पासवान को लेकर तेजस्वी ने कहा कि वो पहले दिन से कह रहे हैं कि मैं भाजपा के साथ हूं। वो नीतीश कुमार से सवाल कर रहे हैं। वो उनसे 15 साल का हिसाब मांग रहे हैं। नीतीश कुमार ने चिराग के साथ अन्याय किया है। आज उन्हें सबसे ज्यादा जरूरत राम विलास पासवान जी की है और वो उनके साथ नहीं है। इसका हमें बहुत दुख है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- चुनाव डायरीः तेजस्वी बोले- 'अगर भाजपा से हाथ मिला लिया होता तो कब का सीएम बन गया होता'
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश और भाजपा पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा, नीतीश पहले ही चुनाव हार चुके हैं। नीतीश राज में बिहारियों की इज्जत गिरी। मेरा मुकाबला भाजपा से है।  बेरोजगारी पर भाजपा क्यों कुछ नहीं बोलती है। यदि राजद सत्ता में आई तो 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। बता दें कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और वे राघोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

इससे पहले भाजपा पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा था कि हमारी पार्टी सत्ता के लिए भाजपा और आरएसएस से कभी समझौता नहीं करेगी। गया में चुनावी सभा में यादव ने कहा कि राजद ऐसा क्षेत्रीय दल है, जिसने आज तक भाजपा व संघ से समझौता नहीं किया। यदि अपने सम्मान को बेचकर मुझे मुख्यमंत्री बनना होता, तो मैं भाजपा से हाथ मिलाकर कब का मुख्यमंत्री बन गया होता। तेजस्वी ने यह भी कहा कि महागठबंधन से नाता तोड़कर और फिर भाजपा से हाथ मिलाकर नीतीश कुमार ने राज्य की जनता को मूर्ख बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed