फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tejashwi Yadav Birthday, Rjd Leader Celebrating 31st Birthday Today Party Urge Supporters To Stay At Home

Tejashwi Yadav Birthday: 31 साल के हुए तेजस्वी यादव, चिराग पासवान ने दी बधाई

Mon, 09 Nov 2020 06:56 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 09 Nov 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Tejashwi Yadav Birthday, Rjd Leader Celebrating 31st Birthday Today Party Urge Supporters To Stay At Home
भाई तेजस्वी यादव को केक खिलातीं मीसा भारती - फोटो : ANI

Happy Birthday Tejashwi Yadav: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का सोमवार को जन्मदिन है। लालू प्रसाद के छोटे बेटे आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैंं। इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बिहार के युवा राजनेता का जन्मदिन पार्टी के नेता से लेकर परिवार के लोग तक मना रहे हैं। 

विज्ञापन


तेजस्वी ने परिवार की मौजूदगी में आधी रात को बर्थडे केक काटा। उनकी बहन रोहिणी आचार्य और भाई तेज प्रताप ने उन्हें ट्वीट करके जन्मदिन की बधाई दी है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भी कार्यकर्ता उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। रोहिणी में ट्वीट कर कहा, 'बिहार के भावी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामना। इतनी दूर हैं.. फिर भी हम एक है.. भाई बहन कि प्रीत का.. ये बंधन का एहसास है.. जनता का भी ख्याल रखना.. हर बहना का भाई.. यूंही बन कर तू रहना.. जन्मदिन मुबारक हो टूटू।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज प्रताप ने ट्वीट कर लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो टूटू।' इसके साथ उन्होंने जन्मदिन मुबारक हो मुख्यमंत्री तेजस्वी हैशटैग का इस्तेमाल किया है। तेजस्वी के समर्थकों ने भी केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया और एक-दूसरे को खिलाया। एग्जिट पोल के अनुसार इस बार राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने वाली है। हालांकि 10 नवंबर को चुनाव की तस्वीर साफ हो जाएगी।
 
इसके साथ ही तेज प्रताप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैंने तेजस्वी को बड़ा उपहार दिया है। वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगा। लोगों ने नीतीश कुमार की सरकार को नकार दिया है।



चिराग ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है आप दीर्घायु हों और अपने जीवन को सफल बनाने मे कामयाब रहें। आज आप का जन्मदिन है भगवान के दर्शन व आशीर्वाद से आप का दिन शुभ हो।'
 


पार्टी ने समर्थकों से कहा आवास आकर बधाई देने से बचें
पार्टी ने तेजस्वी के जन्मदिन के अवसर पर समर्थकों से घर में रहने की अपील की। पार्टी ने ट्वीट कर कहा, 'सभी शुभचिंतकों व समर्थकों से विनम्र अनुरोध है कि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी यादव जी के अपने जन्मदिन को सादगी से मनाने के निजी निर्णय का सम्मान करते हुए आप घर पर ही रहें और आवास आकर व्यक्तिगत रूप से बधाई देने से बचें। 10 को मतगणना हेतु अपनी सजग उपस्थिति क्षेत्र में बनाए रखें।'
 

राजद ने कार्यकर्ताओं को दी हिदायत
एग्जिट पोल में महागठबंधन को एनडीए के मुकाबले बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। इसी बीच राजद ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव परिणाम के दौरान संयम और शिष्टाचार का पालन करने का निर्देश दिया है। राजद ने ट्वीट कर कहा, 'राजद के सभी कार्यकर्ता स्मरण रखें- 10 नवंबर को चुनाव परिणाम कुछ भी हों उसे पूरे संयम, सादगी और शिष्टाचार से स्वीकारना है। अनुचित आतिशबाजी, हर्ष फायरिंग, प्रतिद्वंदियों अथवा उनके समर्थकों के साथ अशिष्ट व्यवहार इत्यादि किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा।'

पटना में लगे पोस्टर
राजद नेता तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर पटना की सड़कों पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वाले पोस्टर लगे दिखाई दिए। इसमें उन्हें बिहार का पहला युवा मुख्यमंत्री बताया गया है।
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed