फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election 2020 Congress bets on Sharad Yadav daughter and Shatrughan Sinha son

Bihar election 2020: शरद यादव की बेटी और शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र पर कांग्रेस का दांव

Fri, 16 Oct 2020 03:35 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 16 Oct 2020 03:35 AM IST
विज्ञापन
Bihar election 2020 Congress bets on Sharad Yadav daughter and Shatrughan Sinha son
शरद यादव की बेटी सुभाषिनी और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रत्याशियों की उधेड़बुन के बीच कांग्रेस ने 24 और सीटों पर चुनाव निशान बांट दिए लेकिन आधिकारिक घोषणा नहीं की। जिन लोगों को प्रत्याशी बनाया गया है उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की बेटी सुभाषिनी और फिल्म अभिनेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा के भी नाम हैं। कांग्रेस के बुजुर्ग नेता कृपानाथ पाठक भी टिकट हासिल करने वालों में शामिल हैं।

विज्ञापन


शरद यादव की बेटी सुभाषिनी को मधेपुरा जिले के बिहारीगंज से प्रत्याशी बनाया गया है। दूसरे चरण के लिए शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा को बांकीपुर से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाया है। दूसरे चरण में कांग्रेस के हिस्से 25 सीटें और तीसरे चरण में 24 सीटें मिली हैं। 
विज्ञापन



सोनिया की फटकार
दूसरे चरण के लिए चुनाव निशान बांटने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर दोबारा स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। सूत्र बताते हैं कि टिकट के लिए चयनित उम्मीदवारों को लेकर आलाकमान के दरबार में प्रदेश कांग्रेस नेताओं को फटकार भी लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय शंकर की सीट बदली
तीसरे चरण में मुजफ्फरपुर से विजेंद्र चौधरी और दूसरे चरण में कुचायकोट से बाहुबली काली पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने अपने उन विधायकों को भी टिकट दिया है जिनका चुनाव दूसरे चरण में होना है। इनमें रोसड़ा से डॉ अशोक कुमार, बेगूसराय से अमिता भूषण, भागलपुर से अजित शर्मा और बेतिया से मदन मोहन तिवारी शामिल हैं। माझी के सीटिंग विधायक विजय शंकर दुबे को इस बार हाईकमान ने महाराजगंज भेज दिया है, क्योंकि मांझी सीट वामदल के खाते में चली गई है। दिल्ली-मुंबई से प्रत्याशी उतारे जाने के बाद कांग्रेस के टिकट दावेदार निराश हैं।

कांग्रेस ने दूसरे चरण में लालगंज से पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार के भतीजे राकेश कुमार ऊर्फ पप्पू सिंह को और राजापाकर से प्रतिमा कुमारी दास को टिकट दिया है। वैशाली से ई. संजीव सिंह के नाम पर मुहर लगी है। इसके अलावा नालंदा से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल को, बेलदौर से चंदन यादव, खगड़िया से छत्रपति यादव, पारू से अनुनय कुमार सिंह और हरनौत से रवि गोल्डन को टिकट दिया गया है।


ये भी उम्मीदवार
पार्टी की ओर से जिन लोगों को चुनाव निशान दिए गए हैं, उनमें मुजफ्फरपुर से विजेंद्र चौधरी, बिहारीगंज से सुभाषिनी, बांकीपुर से लव सिन्हा, कुचायकोट से काली पांडेय, बेगूसराय से अमिता भूषण, भागलपुर से अजित शर्मा, बेतिया से मदन मोहन तिवारी, महाराजगंज से विजय शंकर दुबे, लालगंज से राकेश कुमार ऊर्फ पप्पू सिंह, राजापाकर से प्रतिमा सिंह, वैशाली से ई. संजीव सिंह, नालंदा से गुंजन पटेल, बेलदौर से चंदन यादव, खगड़िया से छत्रपति यादव, पारू से अनुनय कुमार सिंह, हरनौत से रवि गोल्डन, कुशेश्वरस्थान से डॉ. अशोक कुमार को सिंबल दिया है। हालांकि अभी तक कांग्रेस ने टिकट वितरण की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed