फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election 2020 BJP raised the issue of Ram temple

चुनाव डायरीः भाजपा ने राम मंदिर का मुद्दा उठाया

Fri, 16 Oct 2020 03:42 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, पटना।
अमर उजाला ब्यूरो, पटना। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 16 Oct 2020 03:42 AM IST
विज्ञापन
Bihar election 2020 BJP raised the issue of Ram temple
जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

बिहार का चितौड़गढ़  कहे जाने वाले औरंगाबाद में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फिर राम मंदिर का राग छेड़ा। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर के मुद्दे को लटकाने, भटकाने, अटकाने का काम किया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया। अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर बन रहा है। राजद पर कहा ‘बेटे को भी पता होना चाहिए कि उनके पिता ने बिहार में शासन के दौरान क्या किया है।'

विज्ञापन


अपने प्रचार के लिए हमारा विरोधः नीतीश
नीतीश कुमार ने रैलियों के दौरान लोजपा के चिराग पासवान पर निशाना साधा। बिना नाम लिए कहा कि कुछ लोग अपने प्रचार के लिए मेरा विरोध कर रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि जनता मालिक है और हम काम की बदौलत उनसे फिर से सेवा का मौका मांग रहे हैं। राजद नेता तेजस्वी पर कटाक्ष किया कि हम बिहार के लिए पैसा जुटाते हैं, वह परिवार के लिए। उनके पास कहां से इतना पैसा आया।   
विज्ञापन



भाकपा माले का घोषणा पत्र जारी
भाकपा माले का घोषणा पत्र जारी करते हुए दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि पलायन पर रोक लगाएंगे। बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान, रिक्त सरकारी पदों पर अविलंब बहाली, 200 दिन काम और न्यूनतम मजदूरी की गारंटी होगी। उन्होंने कहा कि मोदी के ‘अच्छे दिन’ के नारे की तरह ही नीतीश का भी विकास और सुशासन भी जुमला है। नीतीश और भाजपा ने मिलकर पिछली बार जनादेश का मजाक उड़ाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed