फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Dead body of a young man found hanging from a noose in Samastipur, got married 3 months ago step father

Bihar : समस्तीपुर में फंदे से झूलती मिली युवक की लाश, 3 माह पहले हुई थी शादी; सौतेले पिता से चल रहा था विवाद

Thu, 10 Aug 2023 02:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 10 Aug 2023 02:11 PM IST
सार

Samastipur News : परिजनों का कहना है कि पवन की शादी मई महीने में हुई थी। पिछले कुछ दिनों से ह घरेलु विवाद के कारण परेशान था। शादी के बाद इसे सौतेले पिता के विवाद चल रहा है। बुधवार रात यह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। 

विज्ञापन
Bihar: Dead body of a young man found hanging from a noose in Samastipur, got married 3 months ago step father
पवन कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में एक 20 साल के लड़के की फंदे झूलती हुई लाश मिली है। मई माह में उसकी शादी हुई थी। सौतेले पिता (चाचा) से विवाद चल रहा था। पवन के मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। कोई इसे सुसाइड तो कोई मर्डर बता रहा है। घटना खानपुर थानाक्षेत्र के भोरेजयराम गांव की। गुरुवार सुबह युवक की लाश देख परिजन दंग रह गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


खानपुर थानेदार दिलीप कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा। फिलहाल में मामले UD केस दर्ज कर लिया गया है। युवक की पहचान सत्यनारायण सहनी के पुत्र पवन सहनी (20) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल भेजा है। 

विज्ञापन


सौतेली मां और पिता के विवाद चल रहा
परिजनों का कहना है कि पवन की शादी मई महीने में हुई थी। पिछले कुछ दिनों से ह घरेलु विवाद के कारण परेशान था। शादी के बाद इसे सौतेले पिता के विवाद चल रहा है। बुधवार रात यह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। गुरुवार सुबह लोगो ने फंखे से लटका इसका शव देखा। पवन के मामा राज कुमार ने बताया कि पवन जब बच्चा था तो इसके पिता की मौत हो गई। इसके बाद सामाजिक स्तर लोगों ने इसके चाचा सत्यनारायण से पवन की मां की शादी करा दी। सत्यनारायण पहले से शादीशुदा था। बात आई गई हो गई। समय के साथ सभी सब कुछ भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में पवन के पिता की संपत्ति है
पवन की शादी हुई तो नये संबंध के साथ यह मामला खुल गया। पवन दिल्ली में रहता था। शादी के दौरान ही घर पर आया था। दिल्ली में पवन के पिता की संपत्ति है। इन दिनों इसकी अपनी मां दिल्ली में थी। पत्नी भी ससुराल में है। लेकिन, इसका सौतेली (चाची) और पिता (चाचा) से विवाद होने लगा। बुधवार को दिन में भी कहा सुनी हुई थी। इस बीच लोगों ने पंखे से लटकता शव देखा। संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed