फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Criminals shot a young man in Patna, died during treatment

Bihar: पटना में अपराधियों ने युवक को मारी गोली,इलाज के दौरान मौत

Fri, 10 Mar 2023 08:38 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 10 Mar 2023 08:38 AM IST
सार

पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पटना के बाइपास थाना क्षेत्र के धवलपुरा पंचित अखाड़ा के पास की है। मृतक की पहचान मंजय कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन
Bihar: Criminals shot a young man in Patna, died during treatment
पटना में अपराधियों ने युवक को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना पटना के बाइपास थाना क्षेत्र के धवलपुरा पंचित अखाड़ा के पास की है। मृतक की पहचान मंजय कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बाईपास थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मंजय कुमार प्राइवेट कंपनी के कर्मी था। वह धवलपुरा पंचित अखाड़ा के पास बैठा हुआ था। तभीअपराधियों ने दनादन उस पर फायरिंग कर उसे गोली से छलनी कर दिया। स्थानीय लोग आननफानन में उसे नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


क्या कहते हैं परिजन 
घटना के संबंध में मृतक मंजय सिंह के चाचा धर्मपाल सिंह का कहना है कि घटना का क्या कारण है इसकी जानकारी मुझे नहीं है। घटना के बाद मुझे लोगों ने बताया तो मैं तुरंत NMCH आया हूँ। विशेष जानकारी मुझे नहीं है। वहीं मृतक के चचेरे भाई का कहना है कि जानकारी मिलने पर मैं अस्पताल आया हूँ। उन्होंने बताया कि जिस समय मंजय को अस्पताल लाया गया उस समय वह होश में थे लेकिन गोली किसने मारी यह बता नहीं पाए।
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस 
घटना के संबंध में NMCH स्थित टीओपी के पुलिसकर्मी ने बताया कि धवलपुरा पंचित अखाड़ा के पास एक युवक को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। उन्होंने बताया कि मामला क्या है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन यह जानकारी मिली है कि आपसी बहस में विवाद हुआ है और उसी में गोली मारी गई है। वहीं बाईपास थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि अबीर लगाने को लेकर विवाद हुआ था जिस वजह से बदमाशों ने उन्हें गोली मारी है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटनास्थल से तीन खोखा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गोली मारने वाले आसपास के ही हैं। बहुत जल्द अपराधियों को चिन्हित कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed