फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Criminals opened fire near railway station in Supaul, brother and sister injured; Bihar Police

Bihar News: रेलवे स्टेशन के पास अपराधियों ने की जमकर गोलीबारी, भाई-बहन घायल; इतनी सी बात पर किया ऐसा

Sat, 15 Mar 2025 02:25 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 15 Mar 2025 02:25 PM IST
सार

Supaul News: रेलवे स्टेशन के पास नशे में धुत लगभग छह अपराधी पहुंचे थे। मामूली सी बात पर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें भाई-बहन घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Bihar: Criminals opened fire near railway station in Supaul, brother and sister injured; Bihar Police
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र स्थित सरायगढ़ रेलवे स्टेशन के पास अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान करीब 15 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक युवक और युवती के सिर को छूते हुए गोली गुजर गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सरायगढ़-भपटियाही सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना शुक्रवार दोपहर बाद की बताई जा रही है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज और नोकझोंक होता दिख रहा है। वही इसके कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज और फिर अफरातफरी के दृश्य हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है घटना सरायगढ़ पंचायत के वार्ड 14 निवासी गोविंद गुप्ता के घर के सामने हुई, जहां नशे में धुत लगभग आधा दर्जन अपराधी पहुंचे थे। बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस दौरान पीड़ित परिजनों की शिकायत पर जब डायल 112 की पुलिस टीम वहां पहुंची तो अपराधी भाग निकले। लेकिन पुलिस के जाते ही वे दोबारा लौटे और फिर से गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन


मकान और भाई-बहन को बनाया निशाना
गोविंद गुप्ता के बेटे दीपक कुमार और बेटी आरती कुमारी ने बताया कि अपराधियों ने उनके मकान पर कई राउंड फायरिंग की, जिससे कमरे के शटर और दीवारों पर गोलियों के निशान बन गए। फायरिंग के दौरान दीपक और आरती बाल-बाल बचे। हालांकि इस दौरान गोली उनके सिर के पास से गुजर गई, जिससे वे घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बरामद किए कारतूस और खोखे
इधर, भपटियाही थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दो जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किया गया है। मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर शनिवार की सुबह चार नामजद और अन्य अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Bihar: मुंगेर में Asi की हत्या के आरोपी की पुलिस से मुठभेड़, फायरिंग में पैर में लगी गोली; चार पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed