{"_id":"64496a20f9f9c2ed77035bb7","slug":"bihar-criminals-gunned-down-a-young-man-in-patna-one-dead-and-another-injured-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: पटना में अपराधियों ने दो युवकों को गोलियों से भूना, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: पटना में अपराधियों ने दो युवकों को गोलियों से भूना, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर
Wed, 26 Apr 2023 11:44 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क , अमर उजाला , पटना
न्यूज डेस्क , अमर उजाला , पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Wed, 26 Apr 2023 11:44 PM IST
सार
पटना सिटी के व्यवहार न्यायालय के पास बुधवार की रात बेख़ौफ़ अपराधियों ने दो युवकों को गोलियों से भून डाला। जिसमें एक की मौत घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान गुड़ की मंडी निवासी राजा महतो के रूप में की गई है।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना सिटी के व्यवहार न्यायालय के पास बुधवार की रात बेखौफ अपराधियों ने दो युवकों को गोलियों से भून डाला। इस घटना में एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान गुड़ की मंडी निवासी राजा महतो के रूप में की गई है जबकि दूसरे युवक का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।
चाय पीने के क्रम में मारी गोली
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि बुधवार की रात गुड़ की मंडी निवासी 22 वर्षीय राजा महतो अपने एक दोस्त के साथ चाय पीने के लिए व्यवहार न्यायालय के पास पहुंचा। तभी अचानक दो अपराधी बाइक से वहां पहुंचे और चाय पी रहे दोनों युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। इस घटना में राजा महतो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना होते ही बाद वहां कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। आसपास के लोगों ने तुरंत घटना की सूचना आलमगंज थाने को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने अग्रतर कार्रवाई करते हुए मृतक राजा महतो के शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल घायल का इलाज पास के एक नर्सिंग होम में चल रहा है।
विज्ञापन
घटना का कारण स्पष्ट नहीं
घटना के संबंध में आलमगंज थानाध्यक्ष का कहना है कि छे पीने रहे दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना का क्या कारण है फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालते हुए पूरे मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।