{"_id":"6454e7c84584e4003a042616","slug":"bihar-crime-uncle-gang-raped-his-niece-in-vaishali-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: वैशाली में मुंहबोले चाचा ने भतीजी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी हैं शराब विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: वैशाली में मुंहबोले चाचा ने भतीजी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी हैं शराब विक्रेता
Fri, 05 May 2023 05:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 05 May 2023 05:02 PM IST
सार
Bihar Crime: बिहार के वैशाली जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही दो लोग लड़की को उसके घर से उठा ले गए और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ है। यहां मुंहबोले चाचा ने भतीजी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता का पड़ोसी चाचा उसको उठाकर गाछी में ले गया और वहां घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के परिवार वालों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाना वैशाली में दिया।
विज्ञापन
सूचना के बाद वैशाली थाने की पुलिस ने लड़की को कब्जे में लेकर मेडिकल के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। जहां पर लड़की का मेडिकल कराया गया। दुष्कर्म में शामिल एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसे मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। शादी में सभी लोगों के व्यस्त होने के कारण लड़की अपने घर में अकेली कपड़ा बदलने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान दो युवकों ने पूरी घटना को अंजाम दिया। इसकी सूचना लड़की ने अपने परिवार वालों को दी, जिसके बाद लड़की के परिवार वालों ने वैशाली थाना को एक लिखित आवेदन देकर इसकी सूचना दिया।
विज्ञापन
बता दें कि पीड़िता की उम्र करीब 15 साल है, जो कक्षा 8वीं में पढ़ाई करती है। तीन मई को रात में करीब एक बजे चचेरी बहन की शादी में कपड़ा बदलने के लिए घर पर आई थी। इसी दौरान दो लोगों ने पूरी घटना को अंजाम दिया। दोनों शराब बेचते हैं, आरोपी घटना के समय नशे की हालात में थे। दोनों आरोपी ने धमकी भी दी थी, अगर किसी को पता चला तो पिता और भाई को जान से मार देंगे।
विज्ञापन