फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime News: To grab land, uncle killed nephew and threw his body in the pond, police arrested

Bihar Crime News: चाचा ही बना हत्यारा; भतीजे को मारकर शव तालाब में फेंका, इसलिए की हत्या

Sat, 09 Dec 2023 06:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 09 Dec 2023 06:33 PM IST
सार

Murder For land: जमुई में रात को चाचा और भतीजे साथ में सोए। सुबह हुई तो दोनों गायब मिले। बाद में अकेला चाचा वापस लौटा और भतीजे के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने सख्ती दिखाई तो पूरी सच्चाई बाहर आ गई। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar Crime News: To grab land, uncle killed nephew and threw his body in the pond, police arrested
मृतक बच्चा अजय कुमार यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के जमुई के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के कियाजोरी पंचायत अंतर्गत घाघरा गांव में एक बच्चे की उसके चाचा ने हत्या कर शव को पास के ही सत्सला तालाब में फेंक दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक बच्चे की पहचान चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव निवासी राजू यादव के 12 बारह साल के बेटे अजय कुमार यादव के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अजय कुमार यादव बुधवार की रात अपने चाचा प्रमोद यादव के साथ सोया हुआ था। सुबह को देखा तो दोनों गायब थे। इसके बाद पता चला कि प्रमोद यादव जमुई गया हुआ है। जब वह वापस घर लौटा तो उससे अजय के बारे में पूछा गया। उसने जवाब दिया कि हमें कुछ नहीं मालूम है। इसके बाद अजय की खोजबीन करने के लिए नाते-रिश्तेदारों के यहां फोन किया गया। लेकिन कहीं उसका कोई अता-पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


इसके बाद मृतक के भाई मिथुन यादव ने आशंका जताते हुए चाचा प्रमोद यादव के खिलाफ चंद्रमंडी थाने में भाई अजय यादव को गायब कर देने की लिखित शिकायत की। इसके बाद चंद्रमंडी थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर चाचा प्रमोद यादव को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की। इस पर उसने पुलिस के सामने हत्या करने की बात कबूल ली। उसके आधार पर पुलिस ने मृतक किशोर के शव को सत्सला तालाब से बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, मृतक के भाई मिथुन यादव ने बताया कि उसकी जमीन उसके चाचा प्रमोद यादव हड़पना चाहते हैं। इसी को लेकर अजय की हत्या कर सत्सला तालाब में शव को फेंक दिया है। घटना को लेकर चंद्रमंडी थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि जमीन हड़पने को लेकर घाघरा गांव में चाचा द्वारा भतीजे को हत्या करने की सूचना मिली है। पुलिस आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed