फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime News: Acid attack on youth in Samastipur

Bihar Crime: समस्तीपुर में युवक पर तेजाब से हमला, महिला सहकर्मी पर लगा फेंकने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 07 Jul 2024 03:44 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 07 Jul 2024 03:44 PM IST
सार

Bihar News: समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के मोहमदा गांव में सड़क किनारे रविवार सुबह झुलसा हुआ एक युवक गंभीर स्थिति में मिला है। जिसे पुलिस की 112 नंबर टीम ने गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में भर्ती कराया है

विज्ञापन
Bihar Crime News: Acid attack on youth in Samastipur
झुलसा युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर के पूसा थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में कार्यरत युवक पर एसिड फेंकने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। पुलिस ने झुलसे हालत में युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। युवक की पहचान महमदा गांव निवासी महेश पोद्दार के पुत्र राजकुमार पोद्दार (38 वर्ष) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उधर युवक की पहचान के बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं, लेकिन परिवार के लोग भी कुछ बात नहीं पा रहे हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि शाम करीब 6:00 बजे वह घर से निकला था, इसके बाद पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि वह झुलसे अवस्था में मिला है और सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उसका उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


मानसिक रूप से विक्षिप्त होने की भी बात आई सामने 
परिवार के लोगों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से थोड़ा विक्षिप्त है। कल अचानक घर से निकल गया था, रात भर उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिल पा रही थी। सुबह पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि युवक झुलसे हुए अवस्था में मिला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


झुलसे युवक ने क्या कहा 
झुलसे युवक राजकुमार पोद्दार का कहना है कि वह एक स्कूल में काम करता है। जहां की मीरा मैडम ने उसके शरीर पर कुछ फेंक दिया, जिससे वह झुलस गया है। उसके शरीर पर क्या फेंका गया अथवा उसके साथ यह घटना क्यों हुई है यह वह बताने में असमर्थ है। सिर्फ वह मीरा मैडम द्वारा कुछ फेंके जाने की बात कर रहा था। 


पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा 
घटना की सूचना के बाद सदर अस्पताल पहुंचे पूसा थानाध्यक्ष  राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि वह यह बताने की स्थिति में नहीं है कि युवक के साथ क्या हुआ है। डॉक्टर द्वारा बताया गया है कि युवक पर कोई तेजाब जैसा पदार्थ फेंका गया है, जिससे वह 90% तक झुलस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed