{"_id":"64785dc1ab371d62d90ebb47","slug":"bihar-crime-fed-up-with-molestation-in-begusarai-inter-student-commits-suicide-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बेगूसराय में छेड़खानी से तंग आकर इंटर की छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी रिश्ते में चाचा लगता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बेगूसराय में छेड़खानी से तंग आकर इंटर की छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी रिश्ते में चाचा लगता है
Thu, 01 Jun 2023 02:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 01 Jun 2023 02:28 PM IST
सार
बिहार में बेगूसराय जिले से दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक छात्रा ने छेड़खानी से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि छेड़खानी करने वाला आरोपी रिश्ते में छात्रा चाचा लगता है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतक छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय जिले की एक छात्रा ने पढ़ाई के दौरान रास्ते में छेड़खानी से तंग लोक-लाज से ग्रसित इंटर की छात्रा ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिजनों में भूचाल जैसी स्थिति बन गई है। जबकि मौत की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैला दी और मोहल्ले में तनावपूर्ण स्थिति बन गया है।
विज्ञापन
घटना नगर थाना क्षेत्र के निगम वार्ड संख्या-38 विष्णुपुर बहोर की है। लगभग 17 साल मृत छात्रा विभा कुमारी विष्णुपुर बहोर के रहने वाले रंजीत दास की पुत्री के रूप में बताई जा रही है। परिजनों ने रोते बिलखते बताया कि लगभग तीन महीने से ट्यूशन पढ़ने के दौरान एक लड़का जो रिश्ते में चाचा लगता है, उसके द्वारा छेड़खानी किया जा रहा था। पढ़ाई छूटने के भय से वह छेड़खानी की बात को घर में बताने से परहेज कर रही थी।
विज्ञापन
उसने बताया कि बीते सोमवार सुबह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली, उसके बाद आरोपी उसे लेकर भाग गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की तो रास्ते में उसका फेंका हुआ बैग मिला था। घरवालों ने बताया कि यह दृश्य देखकर घरवालों के होश उड़ गए। उसने बताया कि अप्रिय घटना से आशंकित परिवार वालों ने जब उसकी खोजबीन की तो जिले के बलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत छोटी बलिया से उसे बरामद किया गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि घटना के तीन दिन बाद ही उस छेड़खानी से तंग एवं लोक-लाज की भय में आकर गुरुवार देर रात गले में फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि मृतिका एमआरजेडी कॉलेज इंटर की छात्रा थी और अपने पिता के चार पुत्री में सबसे बड़ी बताई जा रही है, जबकि आरोपी लड़का रिश्ते में उसका चाचा बताया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जबकि परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और मौत से मोहल्ले में आक्रोश व्याप्त हो गया है।